फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Care: नाखूनों से साफ करना है होली का पक्का रंग तो ये नुस्खे ट्राई करें

Sun, 16 Mar 2025 02:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपके नाखूनों पर होली का पक्का रंग चिपक गया है और साबुन या पानी से नहीं हट रहा है, तो कुछ आसान घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नाखूनों से साफ करना है होली का पक्का रंग तो ये नुस्खे ट्राई करें - फोटो : PTI
Nail Care: होली का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया है। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक ने खूब होली खेली। होली खेलने में तो काफी मजा आता है, लेकिन परेशानी सामने आती है, इन रंगों को शरीर से साफ करने में।

खासतौर पर नाखूनों पर तो ये रंग चिपक ही जाते हैं, और इन्हें निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम यहांं आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके नाखूनों का रंग पूरी तरह से हट जाएगा। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
नींबू और बेकिंग सोडा - फोटो : Freeepik.com
 नींबू और बेकिंग सोडा 

इसके मिश्रण से आसानी से आपके नाखूनों का रंग आसानी से हट जाएगा। इसके इस्तेमाल केे लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें आधे नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। 10 मिनट के बाद अपने नाखूनों को साफ कर लें। 
विज्ञापन

3 of 6
टूथपेस्ट से साफ करें - फोटो : istock
टूथपेस्ट से साफ करें

टूथपेस्ट में क्लीनिंग एजेंट होते हैं, जो नाखूनों से दाग हटाने में कारगर होते है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस सफेद रंग का टूठपेस्ट नाखूनों पर लगाना है। इसे नाखूनों पर लगाकर 5 मिनट तक छोड़ दें। अब ब्रश या रुई से नाखूनों को हल्के हाथों से रगड़ें और पानी से धो लें। 

4 of 6
नारियल तेल और शुगर स्क्रब ट्राई करें - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और शुगर स्क्रब ट्राई करें

ये स्क्रब आपके नाखूनों का रंग हटाने में मदद करेगा। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच शुगर मिलाएं। अब इसे नाखूनों पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ मिनट तक मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। 
विज्ञापन

5 of 6
सिरका और पानी का मिश्रण - फोटो : Adobe stock
 सिरका और पानी का मिश्रण 

नाखूनों का पक्का रंग हटाने में ये मिश्रण भी आपकी मदद करेगा। इसके लिए आधा कप गुनगुने पानी में 2 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। अब इसमें 5-10 मिनट तक नाखूनों को डुबोकर रखें। अब ब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेसन और दही का पैक - फोटो : Adobe stock

 बेसन और दही का पैक  

यह न केवल रंग हटाने में मदद करेगा, बल्कि हाथों को कोमल भी बनाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे नाखूनों और हाथों पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने दें। अब हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें