फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर गोरापन लाने के लिए घर में ही ब्लीच करती हैं तो जान लें ये बातें, जरूरी है कुछ सावधानियां

Sun, 10 Jan 2021 11:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
beauty tips
चेहरे को चमकाने के लिए ज्यादातर महिलाएं और पुरुष ब्लीच का सहारा लेते हैं। ब्लीच की वजह से चेहरे पर उगे अनचाहे बाल सुनहरे रंग के हो जाते हैं और त्वचा भी चमकदार दिखने लगती है। वैसे तो ब्लीच ज्यादातर महिलाएं पार्लर से ही लगवाना पसंद करती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं इसे घर पर लगाना चाहती हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो घर में ब्लीच लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 6
beauty - फोटो : Twitter
अगर आप पहली बार ब्लीच का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो अपनी त्वचा के अनुसार ब्लीच क्रीम का चयन करें। इसके साथ ही अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो ब्लीच करने से पहले उसे कान के पीछे लगाकर टेस्ट 'जिसे पैच टेस्ट कहते हैं' जरूर कर लें।
विज्ञापन

3 of 6
cream
अगर आपको जलन या रैशेज हो तो ब्लीच न करें। ब्लीच करने से पहले थ्रेडिंग न कराएं। साथ ही ब्लीच करते और हटाते वक्त हाथों का इस्तेमाल न करें। आपके हाथों में कीटाणु और जीवाणु होते हैं। इसलिए हमेशा ब्रश से ब्लीच लगाएं। 

4 of 6
cream
घर पर ब्लीच लगाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
सबसे पहले अच्छे से फेसवॉश करें। इसके बाद फेस पर प्री-ब्लीच क्रीम से मसाज करें। अब एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच ब्लीचिंग क्रीम लें और उसमें 1 या 2 चुटकी एक्टिवेटर मिलाएं। ध्यान रखें कि एक्टिवेटर की मात्रा संतुलित हो, क्योंकि यह आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
ब्लीच के तैयार मिक्सचर को अब एक ब्रश की मदद से अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि ब्लीच आईब्रो और कलमों पर न लगाएं। इसके बाद ब्लीच को 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्लीच
अब स्पंज या फिर टिश्यु पेपर की मदद से ब्लीच साफ कर लें अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। चेहरे को अच्छे से पोंछ लें और फिर पोस्ट ब्लीच क्रीम से चेहरे पर मसाज कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें