फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने से पहले करेंगे ये पांच काम तो दिनभर चेहरे पर रहेगा नूर

Thu, 07 Jan 2021 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दमकते चेहरे की ख्वाहिश तो हर लड़की को होती है। केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी अपनी त्वचा की देखभाल में लगे रहते हैं। महंगे क्रीम और ढेर सारे घरेलू नुस्खे तो लगभग हर कोई आजमाता है। लेकिन सच में अगर दमकती त्वचा चाहिए तो रोजाना सोने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नियम से अगर इन कामों को करेंगे तो कुछ ही दिनों में चेहरे पर गजब की चमक नजर आने लगेगी। तो चलिए जानें क्या है वो रात का ब्यूटी रूटीन, जिसे हर किसी को जरूर करना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
bath
सबसे पहली बात जिसका आपको खास ख्याल रखना है वो यह कि सोने से पहले जरूर नहाएं। इससे आपके शरीर पर मौजूद दिनभर की गंदगी दूर हो जाएगी और आपकी त्वचा सांस ले पाएगी। आप चाहे तो नहाने के पानी में आधा घंटा पहले नीम की पत्तियां या गुलाब की कुछ पंखुड़ियां डाल सकते हैं। इस पानी से नहाने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। सर्दियों में नहाना मुश्किल है तो गुनगुने पानी से अच्छी तरह से चेहरे से लेकर हाथों पैरों को धोकर सोना चाहिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीएं। ये आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने के साथ खून को साफ करने में मदद करता है। हल्दी वाला दूध पीने से स्किन पर निखार भी आता है।

4 of 6
Eye - फोटो : pixabay
पूरे दिन हमारे दिमाग के साथ-साथ हमारी आंखें भी बहुत काम करती हैं। ऐसे में आंखों को पैंपर करके रखना बहुत जरूरी हो जाता है। आंखों के लिए एक अच्छी आईक्रीम जरूर खरीदें और सोने से पहले अपनी आंखों के चारों तरफ क्रीम से मसाज जरूर करें।
विज्ञापन

5 of 6
टूथब्रश - फोटो : पेक्सेल्स
सोने से पहले दांतों का भी ख्याल रखें। इसके लिए रात को खाना खाने के बाद ब्रश करना न भूलें। ब्रश न करने से दांतों पर कीटाणु हमला करना शुरू कर देते हैं। इससे आपके खूबसूरत दांत सड़ सकते हैं। इसलिए सोने से पहले आप ब्रश जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूध - फोटो : पिक्साबे
इसके साथ ही रात को सोने से पहले चेहरे पर अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार एलोवेरा जेल या फिर कच्चे दूध से मसाज जरूर करें। ऐसा करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो दिखेगा और डेड स्किन हट जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें