फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Hair Care: बारिश में झड़ते बालों को रोकेंगे ये घरेलू हेयर मास्क, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Tue, 16 Jul 2024 08:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के मौसम में झड़ते बालों को अगर आप रोकना चाहते हैं तो कुछ घरेलू हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
बारिश में झड़ते बालों को रोकेंगे ये घरेलू हेयर मास्क - फोटो : freepik
Monsoon Hair Care: पुरुष हो या महिला हर किसी को लंबे, काले और घने बाल पसंद होते हैं, लेकिन बदलते मौसम में हर किसी के सामने बालों से संबंधित कई परेशानियां आती हैं। खासतौर पर जब बारिश का मौसम शुरू होता है तो बाल झड़ने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस मौसम में बारिश की वजह से बाल अक्सर भीगते रहते हैं, जिस कारण कई बार तो फंगल इंफेक्शन भी होने का डर रहता है।

ऐसे में झड़ते बालों को रोकने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग तो सैलून जाकर बालों में ट्रीटमेंट लेते हैं। वहीं बहुत से लोगों को बाजार में मिलने वाले रेडीमेड प्रोडक्ट और सैलून के ट्रीटमेंट पर भरोसा नहीं होता, इसलिए वो घरेलू नुस्खे अपनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी बारिश के मौसम में झड़ते बालों को रोकना चाहते हैं तो कुछ घरेलू हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश में झड़ते बालों को रोकेंगे ये घरेलू हेयर मास्क - फोटो : istock

अंडे का हेयर मास्क

अगर बारिश के मौसम में आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं तो अंडे से हेयर मास्क का इस्तेमाल आप घर पर ही कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बालों की जड़ें अंदर से मजबूत होती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस थोड़े से दूध में एक अंडा डालना है। अब इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल डालें और फिर इस हेयर मास्क को अपने बालों में जड़ों से लेकर छोर तक पर लगाएं। आधे घंटे के बाल बालों को अच्छे शैंपू से धो लें। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बारिश में झड़ते बालों को रोकेंगे ये घरेलू हेयर मास्क - फोटो : iStock

नीम का हेयर मास्क

नीम में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों को फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस नीम की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करना है। पेस्ट तैयार करने के बाद इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाना है। अब इस हेयर मास्क को आप अपने बालों की जड़ों में लगा सकते हैं। ये बालों को अंदर से मजबूत बनाएगा, जिससे बाल कम झड़ेंगे। 

4 of 5
बारिश में झड़ते बालों को रोकेंगे ये घरेलू हेयर मास्क - फोटो : istock

दही का हेयर मास्क

दही तो हर घर में मिल ही जाता है। इसके इस्तेमाल से भी आप बालों का झड़ना रोक सकते हैं। इसके लिए आपको बस दही में एक चम्मच शहद और थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाना है। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों में आधे घंटे के लिए लगाएं। ध्यान रखें इसे आपको सही से साफ करना है, ताकि शहद बालों में चिपका न रह जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश में झड़ते बालों को रोकेंगे ये घरेलू हेयर मास्क - फोटो : Istock

नारियल के दूध का हेयर मास्क

आप बाजार से बेहद कम दामों में नारियल का दूध खरीद कर उसका हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नारियल के दूध में थोड़ा सा शहद मिलाएं। अब इस हेयर मास्क को अपने बालों में जड़ों से लेकर छोर तक पर लगाएं। 30 मिनट के बाद अपने बालों को आप सादे पानी से धो लें। ये हेयर मास्क भी आपके बालों को मजबूत बनाएगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें