फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा राजपूत के खूबसूरत बालों का राज है ये होममेड तेल, आप भी घर पर बनाकर पा सकती हैं मजबूत और घने बाल

Wed, 13 May 2020 10:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Social Media
शाहिद कपूर की पत्नी भले ही फिल्मों और मॉडलिंग जगत में काम न करती हों। लेकिन उनकी स्टाइल और फैशन सेंस के फैन बहुत सारे हैं। वो हमेशा अपने स्टाइल से लोगों को इंप्रेस करती हैं और ये साबित करती हैं वो किसी फैशनिस्टा से कम नहीं। मीरा राजपूत की खूबसूरती और स्टाइल में चार चांद लगाते हैं उनके लंबे, घने बाल जिन्हें वो अक्सर ही फ्लांट करती हैं। मीरा राजपूत ने अपने खूबसूरत लंबे घने बालों का राज बताया है। दरअसल वो अपने बालों की देखभाल के लिए घर पर बने तेल को लगाती हैं।


 
विज्ञापन

2 of 4
मीरा राजपूत अपने बालों और स्किन की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं। आप भी चाहे तो इस तेल की मदद से लंबे और घने बाल पा सकती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
बालों को जड़ों से मजबूत करने और उन्हें पोषण देने के लिए तेल लगाना जरूरी होता है। मीरा राजपूत भी बालों को तेल का पोषण देती हैं। इसके लिए वो गुड़हल के फूल की पंखुड़ियों और पत्तियों का तेल और हेयर मास्क बनाती हैं। मीरा बताती हैं कि दो गुड़हल के फूल और सात से आठ पत्तियों को लेकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद पैन में नारियल का तेल गर्म कर उसमें पेस्ट को मिला दें। साथ ही इस पेस्ट में एक चम्मच मेथी के दाने, आंवले का पाउडर, सात से आठ करी पत्ता मिला लें। अब इस पेस्ट में जब एक उबाल आ जाए तो इसे आंच से उतार कर ठंडा
होने के लिए रख दें। 


 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : Instagram
अब इस तेल को ठंडा कर छानकर किसी बोतल में भरकर रख लें। इसे बालों पर लगाने से बालों में चमक के साथ पोषण मिलता है जिससे बाल लंबे और घने बनते हैं। गुड़हल के फूल में काफी सारे तत्व होते हैं जो बालों को डीप क्लींज करने के साथ ही एक्सोफोलिएट करते हैं और नए बालों को उगने में मदद करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें