फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की तरह ही जरूरी है पुरुषों के लिए त्वचा की देखभाल, जानें कैसे रखें ख्याल

Wed, 06 Jan 2021 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
men beauty
महिलाएं तो अपनी त्वचा की देखभाल के लिए बहुत सारे जतन करती हैं। जिससे कि उनकी त्वचा सुंदर और वो खूबसूरत नजर आएं। लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकती हैं कि महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को अपनी चेहरे की त्वचा की देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि पुरुष ज्यादातर फील्ड वर्क करते हैं। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर धूल-मिट्टी और गंदगी जमा होने लगती है। वहीं चेहरे पर प्रदूषण के प्रभाव की वजह से धीरे-धीरे उनका चेहरा डल पड़ने लगता है। अगर चाहते हैं कि आपका चेहरा भी चांद की तरह चमके तो त्वचा की देखभाल से जुड़ी इन बातों को भी भी नजरअंदाज ना करें। 
विज्ञापन

2 of 5
face wash - फोटो : Image Source: File Photo
लड़का हो या लड़की हर किसी के लिए सुबह उठकर चेहरा धोना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि रातभर में आपकी स्किन पर ऑयल आ जाता है, जिसके लिए अच्छा होगा कि आप अपनी स्किन के अनुसार फेस क्लींजर से चेहरा साफ करें। दफ्तर से घर आकर फेसवॉश से एक बार अपना चेहरा जरूर धोएं। दिनभर धूप और गंदगी की वजह से आपकी त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। इसके लिए घर आकर अच्छे से जरूर फेसवॉश करें।
विज्ञापन

3 of 5
फेस वॉश
जब आप घर से बाहर हो और आपके शरीर पर जबरदस्त पसीना टपक रहा हो ऐसे में फेस वाइप्स आपके काम आएंगी। हमेशा अपने बैग में स्किन वाइप्स जरूर रखें। इसे खरीदते वक्त अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए इसका चयन करें। ये आपको तुरंत फ्रेश फील कराने के साथ आपके चेहरे से गंदगी दूर करने का काम करती है।

4 of 5
फेस वॉश
त्वचा पर नमी खोने लगती है तो ऐसे में स्किन पर हमेशा मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन पर नमी बनी रहेगी और समय से पहले चेहरे पर दिखने वाली एजिंग भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
men - फोटो : file photo
आखिर में घर से निकलते समय सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। समस्क्रीन सूरज की किरणों से स्किन डैमेज होने के खतरे को कम करता है। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से आप टैनिंग, डार्क स्पॉट्स और एजिंग के इफेक्ट्स से बचे रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें