महिलाओं को तो अपनी त्वचा और सुंदरता का ख्याल रहता है। इसके लिए वो हर तरह के जतन करती हैं। फिर वो चाहे महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल हो या फिर घर की रसोई में रखी प्राकृतिक चीजें, वो हर किसी से अपने बालों से लेकर पैरों तक की देखभाल करती हैं। पर बात करें लड़कों की तो वो अपने शरीर की सुंदरता पर कम ही ध्यान देते हैं। बहुत ही कम पुरुष ऐसे हैं जो त्वचा का ख्याल रखना और बने संवरे रहना पसंद करते हैं। साथ ही जो पुरुष थोड़ी बहुत देखभाल करते भी है त्वचा की तो वो अक्सर इन गलतियों को दोहराते हैं। तो चलिए जानें ऐसी ही पांच गलतियां जो पुरुष अपनी त्वचा की देखभाल के समय दोहराते हैं।