फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Tips: आईशैडो लगाने के मामले में नई हैं तो ये टिप्स आएंगे काम

Tue, 14 Dec 2021 03:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
eye shadow
आंखों का मेकअप करना आजकल लड़कियों की पहली पसंद है। आई लाइनर से लेकर आईशैडो तक सब कुछ इसमे शामिल रहता है। आंखों को खूबसूरत दिखाने में जहां आईशैडो का खास योगदान होता है। वहीं अगर इसे सही तरीके से ना लगाया जाए तो पूरे चेहरे का मेकअप खराब दिख सकता है। वैसे तो हल्के-फुल्के शैडो को लगाने के लिए खास ट्रिक की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन अगर आप किसी खास जगह पर जाने के लिए आई मेकअप कर रही हैं। तो आई शैडो लगाने का सही तरीका जरूर पता होना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
eye shadow
हर महिला को आई लाइनर और आई शैडो लगाने का सही तरीका नहीं पता होता। ऐसे में कुछ टिप्स और ट्रिक्स हर समय काम आ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
eye - फोटो : insatgram
अगर पहली बार आईशैडो लगा रही हैं तो टेप का इस्तेमाल करना सही होगा। इसकी मदद से आंखों पर परफेक्ट तरीके से आईशैडो लगेगा। टेप को आंखों के बाहरी किनारे पर लगाएं। फिर इसी के शेप के अनुसार आईशैडो लगाएं। 

4 of 6
makeup brush - फोटो : istock
इसके साथ ही सही ब्रश का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। कई सारी महिलाएं केवल एक या दो ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। कई सारे कलर के लिए ये ब्रश कम प़ड़ते हैं। और आईशैडो का कलर भी एक दूसरे पर सही तरीके से नहीं लग पाता। 
विज्ञापन

5 of 6
makeup brush - फोटो : iStock
वहीं कुछ महिलाएं ब्रश की जगह पर उंगलियों का इस्तेमाल करती हैं। जिससे आईशैडो ठीक तरीके से ब्लेंड नहीं होता। और कलर निखरकर सामने नहीं आता है। वैसे भी आईशैडो की सबसे जरूरी चीज उसे अच्छे से ब्लेंड करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
makeup - फोटो : istock
अगर आप आई मेकअप के मामले में नई हैं तो फाउंडेशन लगाने से पहले आई शैडो लगा लें। क्योंकि अक्सर इसे लगाते समय ये चेहरे पर गिर जाता है। जो फैल कर पूरे चेहरे को खराब कर देता है। इसलिए सबसे पहले आई शैडो को ही लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें