Makeup Tips: नाइट पार्टी के लिए मेकअप करना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि हर किसी की त्वचा का रंग, बनावट और अंडरटोन अलग होता है। आम तौर पर त्वचा के तीन प्रकार बताए गए हैं- गोरा, गेहुंआ, सांवला, लेकिन त्वचा विशेषज्ञ फिट्जपैट्रिक स्केल के अनुसार त्वचा को छह प्रकारों में बांटते हैं, जो मेलेनिन की मात्रा पर आधारित हैं। इसलिए एक ही मेकअप सभी पर सूट करे, यह संभव नहीं। नाइट पार्टी में दमकने के लिए आपको अपनी स्किन टोन को जानकर सही मेकअप करना होगा।
विज्ञापन
2 of 8
दूध-सी गोरी
- फोटो : Adobe stock
दूध-सी गोरी
टाइप-वन में सबसे हल्के रंग की त्वचा आती है। इस स्किन टोन की महिलाओं को मेकअप करते समय हल्के और सॉफ्ट शेड्स का चयन करना चाहिए। आप फाउंडेशन में आइवरी या पोर्सलेन शेड्स चुनें। ब्लश में पीच या लाइट पिंक शेड लगाएं। आईशैडो में न्यूड ब्राउन रंग चुनें। लिपस्टिक में रोज पिंक, कोरल या बेबी पिंक शेड्स को चुनकर नाइट पार्टी में खूबसूरती के साथ रात का चांद बनकर उभरें।
विज्ञापन
3 of 8
हल्के से मध्यम
- फोटो : Adobe stock
हल्के से मध्यम
टाइप-टू में हल्के से मध्यम रंग की त्वचा होती है। इस टोन की महिलाओं को फाउंडेशन के लिए बेज या लाइट न्यूट्रल शेड्स चुनने चाहिए। ब्लश में पीच या रोज टोन अच्छा रहता है। आईशैडो के लिए ब्राउन, मावे या गोल्डन शेड्स उपयुक्त हैं। लिपस्टिक में कोरल, रोज या म्यूटेड रेड शेड्स खूबसूरती निखारते हैं। त्वचा को धूप से बचाने के लिए एसपीएफ युक्त प्राइमर और फाउंडेशन सबसे अहम हैं।
4 of 8
मध्यम
- फोटो : Adobe stock
मध्यम
टाइप-थ्री में मध्यम रंग की त्वचा शामिल है। इस स्किन टोन की महिलाएं नाइट पार्टी के लिए वॉर्म अंडरटोन वाले फाउंडेशन, जैसे हनी या कारामेल शेड्स चुनें। ब्लश के लिए म्यूटेड पीच या डीप कोरल रंग अच्छे हैं। आईशैडो में ऑलिव टोन सुंदर दिखेंगे। आप मैरून या रोजवुड शेड्स की लिपस्टिक लगाकर लुक को कंप्लीट करें।
विज्ञापन
5 of 8
मध्यम से गहरी
- फोटो : Adobe stock
मध्यम से गहरी
टाइप-फोर में मध्यम से थोड़ी अधिक गहरी त्वचा वाली महिलाओं को रखा गया है। ऐसी महिलाओं को मेकअप में गहरे और बोल्ड शेड्स चुनने चाहिए। फाउंडेशन में गहरे बेज या वॉर्म ब्राउन टोन, आईशैडो में गोल्डन, कॉपर/ डार्क ब्राउन शेड्स, ब्लश के लिए डीप रोज या बरगंडी रंग और अंत में डीप रेड शेड्स की लिपस्टिक से लुक को कंप्लीट करना चाहिए। आप सेटिंग स्प्रे से मेकअप को सेट जरूर करें।
विज्ञापन
6 of 8
गहरा भूरा रंग
- फोटो : Adobe stock
गहरा भूरा रंग
टाइप-फाइव गहरे भूरे रंग की त्वचा को दर्शाता है। ऐसी महिलाओं को पार्टी लुक के लिए डार्क और चमकदार शेड्स चुनने चाहिए। फाउंडेशन में ब्राउन या डीप कैरामेल शेड आपके लिए बेस्ट रहेंगे। आईशैडो लगाना चाहती हैं तो गोल्ड या डीप शेड्स से आंखों को आकर्षक लुक दें। ब्लश में आप मैरून या बेरी टोन को चुनें और लिपस्टिक में डीप रेड, वाइन या प्लम शेड्स आपके लुक को खास बना देंगे।
विज्ञापन
7 of 8
सबसे गहरी
- फोटो : Adobe stock
सबसे गहरी
टाइप-सिक्स में आती है सबसे गहरे रंग की त्वचा। आप पर बोल्ड और कंट्रास्ट लुक सबसे खूबसूरत दिखता है। नाइट पार्टी के लिए आप फाउंडेशन में डीप एंबर या कॉफी शेड्स चुनें। आईशैडो में गोल्डन, ब्रॉन्ज या गहरे रंग, जैसे पर्पल और ग्रेनी ब्लैक इस्तेमाल करें। ब्लश आपके लुक में जान डाल सकता है, इसलिए बर्गंडी या प्लम टोन ही चुनें। लिपस्टिक में रेड, वाइन या डार्क बेरी शेड्स लुक को निखार देंगे।
ब्यूटी एक्सपर्ट, सना सिद्दीकी का कहना है कि नाइट पार्टी के लिए थोड़ा शाइनी और ड्रामेटिक लुक चलता है, लेकिन इसे अपनी स्किन के अनुसान बैलेंस करना जरूरी है। सही मेकअप की शुरुआत प्राइमर से होती है। अगर आपकी स्किन गेहुंआ या सांवली है तो बहुत लाइट फाउंडेशन लगाने से चेहरा ग्रे या फीका लग सकता है। इसके बजाय अपनी स्किन टोन से मेल खाता शेड चुनें। अगर आंखों का मेकअप भारी है, तो होंठों को सटल रखें और अगर डार्क लिपस्टिक लगा रही हैं तो आंखों को हल्का रखें। वहीं, गोरी त्वचा पर पीच, पिंक और लाइट शेड्स अच्छे लगते हैं। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो मैट फिनिश प्रोडक्ट्स बेहतर रहेंगे और ड्राई स्किन वाली महिलाओं के लिए हाइड्रेटिंग और ग्लो बेस मेकअप बढ़िया है। वहीं, नाइट पार्टी के लिए मेकअप करते समय भारी की जगह हल्के मेकअप को प्राथमिकता दें।