चेहरे की त्वचा को हमेशा कुछ अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। जिस तरह से सही मॉइश्चराइज स्किन दमकती है। उसी तरह से त्वचा में चमक के लिए उसका अंदर से साफ होना भी जरूरी है। क्योंकि धूल-मिट्टी और प्रदूषण त्वचा को अंदर से गंदा और बेजान बना देते हैं। जिससे त्वचा रूखी भी दिखने लगती है। त्वचा की खोई चमक वापस लानी है तो पार्लर के चक्कर लगाने की जरूरत नही है। बस घर में ही फेसपैक बनाकर आप ग्लोइंग स्किन पा सकती है। इस काम में चावल का आटा भी काफी मदद करता है। इसकी मदद से त्वचा साफ भी हो जाती है और चेहरे पर उगे अनचाहे बाल भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। तो चलिए जानें किस तरह से करें चावल के आटे के फेस पैक का इस्तेमाल।