फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिप बाम नहीं, ये खास मास्क होठों को बनाएंगे खूबसूरत

Mon, 29 Apr 2019 04:16 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pink lips
हम बालों, चेहरे से लेकर पैरों तक को पैंपर करते हैं। इसके लिए हम कई तरह के ब्यूटी पैकेज भी लेते हैं, लेकिन हम हमेशा अपने शरीर के सबसे प्रमुख हिस्से को भूल जाते हैं, जो है लिप्स। होंठों में तेल ग्रंथियों की मात्रा कम होती है और सूरज की तेज किरणों से बचने के लिए भी उनमें क्षमता नहीं होती। इस वजह से बहुत सारे लोगों के होठ काले होने लगते हैं, वहीं कुछ लोगों के लिप्स ड्राई हो जाते हैं और उनमें से खून भी निकलने लगता है।

अक्सर आपने देखा होगा लड़कियां अपने होठों को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के लिप बाम और लिपस्टिक का सहारा लेती हैं, लेकिन यह आपके लिप्स को उस समय के लिए तो खूबसूरत लुक देता है पर यह होठों पर कई तरह से बुरा असर भी डालता है। आइए मेकअप और ब्यूटी एक्सपर्ट नीलेशवरी बासक से कुछ ऐसी थेरेपी के बारे में जानते हैं, जिससे आप अपने लिप्स को नैचुरल तरीके से खूबसूरत बना सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
avocado
हनी और एवोकैडो- हनी और एवोकैडो मिश्रण एक हाइड्रेटिंग लिप मास्क है। इसे तैयार करने के लिए 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच मसले हुए पके एवोकैडो को मिलाएं। यह मिश्रण आपको होंठों को हाइड्रेट करने में मदद करता है और एक छोटे बच्चे के होंठों के समान आपको चिकनाई देता है। एवोकैडो विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। इससे लिप्स हाइड्रेट रहते हैं और होंठ फटने से रूक जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kiwi Fruit
कीवी और योगर्ट-  कीवी और योगर्ट मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही और 1 चम्मच मैश कीवी लें। यह होंठों पर डेड सेल से छुटकारा पाने के लिए सबसे अच्छा मास्क है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और कीवी फ्रूट में मौजूद साइट्रिक एसिड डेड सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। 

4 of 5
Aloe Vera Benefits
ब्राउन शुगर विथ एलोवेरा-  ब्राउन शुगर के साथ एलोवेरा जेल का मिश्रण न केवल आपके चेहरे के लिए बल्कि आपके होंठों के लिए भी एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर साबित होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। लिप्स के लिए एलोवेरा वरदान समान है, क्योकि यह हाइड्रेशन प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
er - फोटो : getty images
सूरजमुखी तेल के साथ शहद- सूरजमुखी तेल और शहद मास्क लिप्स को मॉइस्चराइज रखने में मददगार है। इसे तैयार करने के लिए कच्चे शहद में तेल मिलाएं, जो नमी को बनाए रखेगा। इसमें एंटीबैक्टीरियल एंड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो हमारे लिप्स को नरिश करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें