Lip Care Tips: सर्दियों में होंठों का फटना एक बेहद आम समस्या है, जिससे लगभग हर कोई परेशान रहता है। ठंडी हवा, कम नमी और बार-बार होंठ चाटने की आदत इन्हें और ज्यादा ड्राई कर देती है। आमतौर पर लोग लिप बाम का उपयोग करते हैं, लेकिन कई बार केमिकल वाले लिप बाम होंठों को लंबे समय तक राहत नहीं दे पाते।
ऐसे में प्राकृतिक चीजें बेहतर और सुरक्षित विकल्प साबित होती हैं, जो होंठों को गहराई से पोषण देने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और ग्लोइंग बनाती हैं। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कैसे आप घर पर मौजूद साधारण प्राकृतिक चीजों की मदद से सर्दियों में भी अपने होंठों को मुलायम, गुलाबी और स्वस्थ रख सकते हैं।