फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: ये हो सकती है ज्यादा बाल झड़ने की वजह, आज से शुरू करें बचाव

Tue, 13 Jun 2023 11:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी बाल धोने के बाद ये गलतियां करते हैं तो आपके साथ भी ज्यादा बाल झड़ने की समस्या सामने आ सकती है। 
विज्ञापन
1 of 7
hair fall - फोटो : istock
Hair Care Tips: आज के समय में बाल झड़ना बेहद आम परेशानी है। लोगों को लगता है कि बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल या फिर बदलते मौसम की वजह से बाल इतनी ज्यादा मात्रा में गिर रहे हैं। जबकि बाल झड़ने की कई ऐसी वजह भी होती हैं, जिसके पीछे आपकी खुद की लापरवाही सामने आती है। दरअसल,  जब महिलाएं अपने बालों को ज्यादा टाइट से बांधती हैं तो इसका सीधा असर उनके बालों की मजबूती पर ही पड़ता है। ज्यादा देर तक बाल बांधने की वजह से बालों की जड़ों में खुजली होती है, स्कैल्प पर चकत्ते पड़ने लगते हैं।

कई बार तो हालत बिगड़ने पर इंफेक्शन तक फैलने लगता है। ऐसे में आज हम आपको उन वजहों के बारे में बताएंगे जिन की वजह से आपके बाल ज्यादा झड़ते हैं। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो हो सकता है कि आपके बाल झड़ना कम हो जाएं और आपके स्कैल्प की परेशानी कम हो जाए। 
विज्ञापन

2 of 7
ponytail
इलास्किट की जगह करें कपड़े के बैंड का इस्तेमाल

अक्सर लड़कियां बाल बांधने के लिए इलास्किट का बैंड इस्तेमाल करती हैं। जबकि ये बालों को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। अगर इस तरह के इलास्किट बैंड्स को ज्यादा इस्तेमाल किया गया तो ये बालों को काफी कमजोर कर देती हैं। अगर आप कपड़े के बैंड का इस्तेमाल करती हैं तो ढीला होने की वजह से बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
hair style - फोटो : insatgram
बदलते रहें हेयर स्टाइल

जिनके बाल लंबे हैं वो इस बात का ध्यान रखें कि कुछ-कुछ समय में अपने हेयर स्टाइल को बदलते रहें। अगर आप एक ही जैसे हेयर स्टाइल पर डटी रहेंगी तो आपके बाल उसी शेप में आ जाएंगे। अचानक स्टाइल बदलने पर बाल कमजोर पड़ सकते हैं। 

4 of 7
hair - फोटो : social media
ना बांधें टाइट चोटी 

लंबे बाल वाली लड़कियां इस बात का खास ध्यान रखें कि आपकी चोटी ज्यादा टाइट ना हो। ज्यादा टाइट चोटी आपके बालों को स्कैल्प से कमजोर बना देगी। इससे स्कैल्प में खुजली की समस्या भी देखने को मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 7
hair wash - फोटो : istock
गीले बाल लेकर कभी ना सोएं

कभी रात के समय बाल ना धोंए। अगर आप रात में बाल धोएंगे तो बाल आपके सही से सूखेंगे नहीं। ऐसे में इसके टूटने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। कोशिश करें कि बाल दिन में ही धोएं और धूप की गर्मी में ही इसे सूखने दें। 
विज्ञापन

6 of 7
hair wash
स्कैल्प में खुजलाहट हो तो क्या करें

अगर आपके स्कैल्प में खुजली हो रही है तो अपने बाल बांधने का तरीका बदल दें। स्कैल्प में खुजली तभी होती है जब बाल एक ही तरीके से लंबे समय तक बंधे रहते हैं, तभी ये परेशानी सामने आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hair serum
घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल

अगर आप बाजार में मिलने वाले सीरम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो संभल जाएं। कोशिश करें कि घर पर बने हुए सीरम का इस्तेमाल करें। ये आपको किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें