फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: हेयर ट्रीटमेंट के बाद बालों को शैंपू से धोने का क्या है सही तरीका? जानें क्या करें और क्या न करें

Tue, 02 Dec 2025 09:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Post Hair Treatment Care: अगर आप भी चाहते हैं कि हेयर ट्रीटमेंट के बाद आपके बाल एकदम खिले-खिले रहें, तो आपको शैंपू करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
Post Hair Treatment Care - फोटो : Adobe stock
Post Hair Treatment Care: हेयर ट्रीटमेंट के बाद सही तरीके से शैंपू करना बालों की सेहत और ट्रीटमेंट के लंबे समय तक टिके रहने के लिए बेहद जरूरी होता है। चाहे आपने स्मूदनिंग, केराटिन, हेयर बोटॉक्स, हेयर स्पा, कलरिंग या किसी भी तरह का केमिकल ट्रीटमेंट कराया हो, अचानक से या गलत शैंपू का उपयोग बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।

कई लोग ट्रीटमेंट के तुरंत बाद बाल धो लेते हैं, जिससे बालों की कोटिंग टूट जाती है, बाल फिर से फ्रिज़ी होने लगते हैं और चमक कम हो जाती है। वहीं कुछ लोगों को यह समझ ही नहीं होता कि ट्रीटमेंट के बाद किस तरह का शैंपू इस्तेमाल करना चाहिए या कितना इंतजार ज़रूरी है।

अगर सही समय और सही तकनीक से शैंपू किया जाए तो ट्रीटमेंट का असर ज्यादा समय तक बना रहता है और बाल मुलायम, स्ट्रेट और शाइनी दिखते हैं। इसी कारण किसी भी हेयर ट्रीटमेंट के बाद शैंपू से जुड़े नियम, सावधानियां और प्रोडक्ट की जानकारी को समझना बेहद जरूरी है।

 
विज्ञापन

2 of 6
हेयर ट्रीटमेंट के बाद शैंपू कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
हेयर ट्रीटमेंट के बाद शैंपू कैसे करें?

72 घंटे तक शैंपू न करें

ये सबसे अहम प्वाइंट है। आपको ये समझने की जरूरत है कि केराटिन, स्मूदनिंग, रीबॉन्डिंग या हेयर बोटॉक्स के बाद कम से कम तीन दिन बाल न धोएं। इससे ट्रीटमेंट बालों में पूरी तरह सेट हो जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
हेयर ट्रीटमेंट के बाद शैंपू कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
सल्फेट फ्री और पैराबेन फ्री शैंपू ही उपयोग करें

साधारण शैंपू ट्रीटमेंट की लेयर को तेजी से हटाते हैं। सल्फेट फ्री शैंपू बालों को हल्के से साफ करते हैं और ट्रीटमेंट की लाइफ बढ़ाते हैं। सल्फेट वाले शैंपू का इस्तेमाल तो वैसे भी कभी नहीं करना चाहिए।

 

4 of 6
हेयर ट्रीटमेंट के बाद शैंपू कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
बहुत अधिक शैंपू न लगाएं

केवल स्कैल्प पर थोड़ा सा शैंपू लगाएं। झाग को नीचे की ओर बहने दें। पूरे बालों में रगड़ने की जरूरत नहीं है। जड़ों में ज्यादा शैंपू के इस्तेमाल से बचें।

 
विज्ञापन

5 of 6
हेयर ट्रीटमेंट के बाद शैंपू कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
गर्म पानी का उपयोग न करें

गर्म पानी से ट्रीटमेंट जल्दी उतर सकता है। हमेशा ठंडा या हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें।

पहला वॉश हल्के हाथों से करें

स्कैल्प को जोर से न रगड़ें और न ही नाखूनों से खुजलाएं। इससे हेयर रूट कमजोर हो सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेयर ट्रीटमेंट के बाद शैंपू कैसे करें? - फोटो : Adobe stock
सप्ताह में एक बार हेयर मास्क लगाएं

ट्रीटमेंट के बाद अपने बालों को अतिरिक्त पोषण चाहिए। हेयर मास्क बालों की शाइन और स्मूथनेस बनाए रखता है।

हीट का कम उपयोग करें

किसी भी ट्रीटमेंट के तुरंत बाद स्ट्रेटनर या ब्लो ड्रायर ज्यादा गर्म न करें। कम तापमान पर ही इस्तेमाल करें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें