फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए करती हैं इस चीज का इस्तेमाल

Thu, 02 Apr 2020 11:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन बेहद खूबसूरत हैं। फिल्म कोई भी हो उनका चार्म पर्दे पर दिखता है। लेकिन कृति अपनी फ्लॉलेस स्किन को बरकरार रखने के लिए केवल केमिकल वाले प्रोडक्ट हीं नहीं बल्कि नेचुरल चीजों का इस्तेमाल भी करती हैं। वो कहती हैं कि प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आता है, वहीं इनके साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। तो चलिए जानें क्या है कृति की दमकती त्वचा का राज।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
कृति ने एक चैट शो में बताया कि नारियल का तेल हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। त्वचा को फ्लॉलेस बनाने के लिए नारियल के तेल में कॉफी को मिलाकर लगा सकते हैं। मॉइश्चर के लिए नारियल के तेल को सीधे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। अगर तेल नहीं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए किया जा सकता है। कृति कहती हैं की पेड़ के ताजे एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बर्फ के टुकड़े से मसाज करें। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
नारियल का तेल
नारियल का तेल बहुत ही बढ़िया प्रोडक्ट है। आप इसको मेकअप रिमूवर के साथ ही क्लींजर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व हर तरह की स्किन का ख्याल रखते हैं। रोजाना अगर इसे चेहरे पर लगाया जाए तो जल्दी ही चमकदार और मुलायम त्वचा मिल जाएगी।

 

4 of 5
- फोटो : insatgram
ऐलोवेरा जेल
ऐलोवेरा जेल चेहरे के लिए वरदान की तरह है। त्वचा को चमकदार, निखरा और मुलायम बनाना है तो ये  बहुत कारगर है। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से दाग-धब्बों के साथ ही झाईयां और झुर्रियों से भी छुटकारा मिल जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
बेसन
बचपन में अक्सर ही दादी मां को बेसन का पैक  बनाते देखते थे। बेसन त्वचा को प्राकृतिक तरीके से निखारने का काम करता है। इसमें पैक में हल्दी, बेसन, नींबू के साथ गुलाब जल मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें