फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले कोयले का यह प्रयोग चमका देगा चेहरा, ऐसे मिलेगी दमकती त्वचा

Fri, 08 Mar 2019 07:53 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
charcoal - फोटो : social media
चारकोल यानी कोयला जो दिखने में तो काला होता है, लेकिन आपके चेहरे की खूबसूरती को निखारने में अहम भूमिका निभाता है। हमारे समाज में इसका इस्तेमाल करीब पुराने जमाने से किया जा रहा है। लोग इसे घाव को ठीक करने के लिए इस्तेमाल करते थे। जबकि जापान में लोग इसका इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एक लंबे वक्त से करते आ रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे काला कोयला आपकी त्वचा को
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
charcoal - फोटो : social media
दरअसल, चारकोल दो तरह का होता है। ऐक्टिवेटेड और कच्चा। कच्चा कोयला का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे को काला और गंदा कर सकता है। जबकि ऐक्टिवेटेड चारकोल जो कार्बन का प्रोसेस्ड फॉर्म में होता है। इसका इस्तेमाल क्लींज़र, फेस मास्क, स्क्रब और साबुन के तौर पर करते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
charcoal mask - फोटो : social media
अगर आप ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान हैं, तो आप चारकोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चेहरे की गहराई में जाकर ब्लैकहेड्स को जड़ से खत्म कर देता है। यहीं नहीं यह आपके चेहरे पर हो रहे कील, मुंहासे जैसी समस्या को भी दूर कर देता है। यह आपके स्किन को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ आपके चेहरे के पोर्स को साफ कर देते हैं, जिससे आपकी स्किन पूरे दिन चमकती रहती है। 

4 of 5
charcoal mask - फोटो : social media
बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा हमारे स्किन पर पड़ता है। गर्मियों में तेज धूप की वजह से हमारी स्किन सूखी पड़ जाती है। ऐसे में चारकोल का इस्तेमाल करना सही साबित होगा। यह सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और साथ ही यह स्किन को हेल्दी भी रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
charcoal face wash
अगर आपको हमेशा चाहिए दमकती त्वचा तो आप रात को सोने से पहले चारकोल फेशवॉश का इस्तेमाल करें। यह प्रदूषण के साइड इफेक्ट से आपके स्किन को सुरक्षित रखता है। 


नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं ताे अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें