फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों की वजह से बालों के लिए खास है अंडा, जानें इस्तेमाल का तरीका

Tue, 26 Nov 2019 10:52 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
बढ़ते प्रदुषण के चलते सिर्फ वातावरण ही नहीं बल्कि स्वास्थ, त्वचा और बालों पर भी बुरा असर पड़ता है। आजकल लोगों को बेजान और झड़ते बालों की बड़ी समस्या है, जिसके लिए कई तरह के इलाज और घरेलू उपाय अपनाना जरूरी भी हो जाता है। हेयर मास्क से लेकर हेयर क्ले आपने सब इस्तेमाल किया होगा। लेकिन आज हम आपको अंडे का फंडा बताने जा रहे हैं जो बालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। अंडा आपके बालों में किसी भी तरह की समस्या का जड़ से इलाज करता है। अंडे को बालों के लिए इतना खास बनाने के पीछे, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन, फैटी एसिड है। आपको बता दें कि अंडे का हर पोषक तत्व किसी न किसी रूप में आपके बालों की बीमारी का इलाज करता है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Pixabay
स्वस्थ बालों के निर्माण के लिए प्रोटीन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि हमारे बाल लगभग 70 प्रतिशत कैराटीन से बने होते हैं, जो एक प्रकार का प्रोटीन है। जब बालों में कैराटीन लगाया जाता है, तो यह अस्थाई रूप से बालों की स्थिति में सुधार भी करता है। कच्चे अंडे होम हेयर कंडीशनिंग ट्रीटमेंट में इसी कारण से उपयोग किए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
सल्फर ज्यादा ऐल्केन यानि अंडे की सफेदी में पाया जाता है। यह स्वस्थ बालों के लिए बहुत अच्छा काम करता है। जिससे प्रोटीन मजबूत और अघुलनशील होता है।

4 of 7
- फोटो : social media
एल लाइसिन एक अमीनो एसिड है, जो अंडे में भी पाया जाता है। बता दें कि एल लाइसिन शरीर खुद उत्पादित नहीं करता इसे आहार के जरिए प्राप्त करना होता है। अंडे की जर्दी भी बायोटीन का मुख्य स्त्रोत है। जो स्वस्थ बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बायोटीन की मदद से बालों का सूखापन खत्म होता है और बाल भी टूटने से बचते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixabay
बालों को टूटने से रोकने के लिए अगर आप अंडे का इस्तेमाल करेंगे, तो ये आपके बालों को भरपूर पोषण देने के साथ बालों को स्वस्थ भी बनाएगा। दरअसल, अंडे की जर्दी में मौजूद ल्यूटिन बालों की बनावट में सुधार करने के साथ सूखे और टूटे हुए बालों को ठीक करने में मदद करता है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : social media
प्रदुषण की वजह से आपके बालों की खो चुकी चमक वापस लाने में अंडा बेहद फायदेमंद है। अंडे को बालों पर लगाने से बालों में नेचुरल शाईन आती है। ऐसा अंडे की सफेदी में मौजूद प्रोटीन के कारण होता है। यह प्रोटीन बालों को भरपूर पोषण देता है, जिससे बाल प्राकृतिक रूप से चमकदार दिखने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixabay
अंडे का बालों पर प्रयोग बहुत असरदार माना जाता है। अगर आपके बाल पूरी तरह से खराब हो चुके हैं, तो अंडा आपके बालों के पुर्ननिर्माण में मदद करता है। बता दें कि हमारे बालों में 70 प्रतिशत प्रोटीन होता है और यही प्रोटीन हेयर डैमेज से बचाता है। अंडे के कंपाउंड्स में मौजूद ल्यूटिन बालों को हाइड्रेट करते हैं, जिससे बालों में पानी की कमी पूरी हो जाती है और इससे बाल कठोर नहीं बल्कि सिल्की बन जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें