फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में सुबह नहाने में अब नहीं होगी दिक्कत, ये दो चीजें दूर कर देंगी सारी समस्या

Thu, 28 Nov 2019 05:39 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixabay
क्या आप भी सर्दी के मौसम में मॉर्निंग शिफ्ट के चलते बालों को शैंपू नहीं कर पाते हैं? यहां तक कि कई बार तो नहाना भी मिस हो जाता होगा। एक तो ठंड और उसके बाद ठंडा पानी और भी टेंशन बढ़ा देता है। भले ही ठंड के चलते शैंपू या नहाना मिस हो जाए, लेकिन दफ्तर में अच्छे से तैयार होकर जाना बेहद जरूरी होता है। अगर आप ज्यादा दिन बाल नहीं धो पाते हैं तो आपके बाल ऑयली दिखने लगते हैं, जो आपके अच्छे खासे लुक को बेकार बना देते हैं। अगर आप भी ऐसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आपकी ये टेंशन हम थोड़ी सी कम कर देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी दो चीजों के बारे में जो आपकी सर्दियों की सुबह को थोड़ा आसान बना देंगी। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : pixabay
ठंड के मौसम में बिना नहाए फ्रेश फील करने के लिए हम आपको परफ्यूम या डियो लगाने की सलाह नहीं दे रहे हैं क्योंकि ये आपको सिर्फ अच्छी सुगंध देंगे न कि फ्रेश फील कराएंगे। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो बिना नहाए भी आपको फ्रेशनेस का एहसास दिलाएंगे। इन चीजों के इस्तेमाल से आप अपने बाल और स्किन दोनों की सफाई का ख्याल रख पाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 4
सर्दियों में ऑयली बालों से अपने लुक को खराब करने से अच्छा है कभी-कभी ड्राई शैंपू का सहारा ले लें। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको पानी की जरूरत नहीं होगी। यह पाउडर की तरह होता है, जो कॉर्न और स्टार्च से बना होता है। इसे बस आपको अपने बालों पर स्प्रे करना होता है और यह हमारे बालों के तेल और चिपचिपाहट को खत्म कर उन्हें फ्रेश लुक देता है।
विज्ञापन

4 of 4
अगर कभी आपके सामने ऐसी परिस्थिति बनकर आ खड़ी हो कि आप किसी वजह से नहा नही पाते हैं, तो ऐसे में खुद को फ्रेश फील कराने के लिए इन वाइप्स का सहारा लें। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको वॉशरूम जाने की जरूरत नहीं होती। आपको बस वाइप्स को अपनी स्किन पर फेस वाइप्स की तरह इस्तेमाल करना है। इसमें मौजूद ऐंटीबैक्टीरियल तत्व आपको साफ-सुथरा भी बनाए रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें