फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो ऐश्वर्या राय बच्चन के ये पांच मेकअप टिप्स हैं बड़े काम की चीज

Wed, 06 Nov 2019 04:45 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
उम्र के चालीसवें पड़ाव को पार करने के बाद भी ऐश्वर्या की खूबसूरती पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। ऐसे में अगर आपके दिमाग में ये सवाल उठे कि ऐश्वर्या अपनी खूबसूरत त्वचा का कैसे ख्याल रखती हैं तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। भले ही उनकी सुंदरता प्रकृतिक हो, लेकिन जब भी उन्हें देखते हैं तो उनका मेकअप और हेयर स्टाइल बेमिसाल होता है। ऐश्वर्या ये भी साबित करती रहती हैं कि मेकअप से अपनी सुंदरता में चार चांद कैसे लगाए जाएं। तो चलिए हम बताते हैं कि मिसेज बच्चन जैसा लुक पाने के लिए आपको क्या करना होगा। 

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
विंग्ड आई मेकअप आपकी आंखों को अच्छी शेप देने में मदद करता है। जिनकी आंखें ऐश्वर्या की तरह बादाम के आकार की हैं उन्हें विंग्ड आई लाइनर जरूर ट्राय करना चाहिए। ऐश्वर्या अपने विंग्ड आई मेकअप लुक से यही सीख देती हैं कि विंग्ड आई लाइनर आंखों को किस तरह लिफ्ट करता है और इससे आंखें और भी खूबसूरत व लंबी दिखती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
ऐश्वर्या हमेशा ब्लो-ड्राय हेयर में दिखती हैं। अगर आप किसी भी अवसर पर जाने के लिए, हेयरस्टाइल को लेकर उलझन में हैं तो क्लासिक लुक के लिए एक बॉउंसी ब्लो-ड्राय हेयर स्टाइल चुनें। इससे आपके बाल शाइनी और घने दिखेंगे। 

4 of 6
- फोटो : social media
अधिकतर लोग चीकबोन, नाक और ब्रो बोन पर हाइलाइटर लगाते हैं लेकिन ऐश्वर्या यह स्टाइल फॉलो नहीं करती हैं। ऐश्वर्या ओवर ऑल ग्लो पर विश्वास रखती हैं और उनके हर लुक में यह देखने को भी मिलता है। यह एक ऐसी ट्रिक है जिससे उनके चेहरे का बीच का हिस्सा ग्लो करता है और वही हिस्सा है जिसपर सबसे ज्यादा लाइट पड़ती है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
जहां आजकल इंस्टाग्राम पर हेवी और स्ट्रेट ब्रोज ज्यादा पॉपुलर हैं। ऐश्वर्या हमेशा शेप्ड आईब्रो के ऑप्शन को ही चुनती हैं। अगर ब्रोज ठीक से शेप ना हों तो चेहरे के लुक को डाउन कर देती हैं, इसलिए इस ब्रोज पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चाहे ग्लिटरी आई मेकअप हो या ब्रोंज आई मेकअप हो, ऐश्वर्या रेड लिप्स पसंद करती हैं। अब तक वह रेड लिपस्टिक का लगभग हर शेड ट्राय कर चुकी हैं। डार्क रेड या वाइन रेड से लेकर फायरी स्कार्लेट शेड्स तक, उनका स्टाइल यह दिखाता हर एक मौके के लिए रेड कलर परफेक्ट होता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें