फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेदाग निखरी त्वचा पाने के लिए लें पपीते का सहारा, एक बार फिर खिल उठेगी आपकी मुरझाई त्वचा

Wed, 13 Jun 2018 10:25 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खूबसूरत और दमकती त्वचा पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते, स्किन पर तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने के अलावा बाजार में मौजूद तमाम तरीके के सौंदर्य प्रसाधनों को भी ट्राई करने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाते। लेकिन ऐसा करने से घर का बजट तो बिगड़ता ही है, साथ ही उसमें मौजूद केमिकल्स चेहरे की प्राकृतिक दमक को भी खत्म कर देते हैं। ऐसे में पपीते का इस्तेमाल चेहरे की खोई चमक वापस लौटाकर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। जानिए कैसे- 

 
विज्ञापन

2 of 5
पपीते में एक अनूठा एंजाइम, पपेन होता है जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट करता है। पपीता त्वचा की कोशिकाओं की विकास गति में सुधार लाकर चेहरे के दाग और एक्ने के धब्बों को तेजी से ठीक करने में मदद करता है। आइए जानते हैं चेहरे पर किस तरह पपीते का इस्तेमाल करके आप इस मौसम में अपनी त्वचा को स्वस्थ और दमकदार बना सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
बेदाग गोरेपन के लिए पपाया मिल्क पैक
चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने और बेदाग गोरेपन के लिए आप पपाया मिल्क ट्राई कर सकते हैं। कच्चे पपीते का पेस्ट बनाएं और इसमें दूध मिलाएं। इस मिश्रण को रोज चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और सिर्फ पानी से धो लें।

 

4 of 5
दमकती त्वचा के लिए पपाया पल्प पैक
चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के लिए यह परफेक्ट पैक है। पपीता का पल्प निकालकर पेस्ट बनाएं। इसमें नींबू क रस मिला लें। इस पैक को प्रतिदिन 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर पानी से धो लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुलायम त्वचा के लिए एग पपाया हनी पैक
अगर आपको अंडे से परहेज नहीं है तो यह पैक आपकी त्वचा के लिए सर्दियों में परफेक्ट है। इसके लिए दो चम्मच पपीते को मैश कर लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक अंडे का सफेद भाग अच्छी तरह मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर पानी से धो लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें