बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक पहचान बना चुकी हैं। इस खूबसूरत एक्ट्रेस की भारी फैन्स फॉलोइंग है। सुंदरता और आकर्षक फिगर के कारण दीपिका हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि इसके लिए वो काफी मेहनत भी करती हैं। दीपिका अपने आपको फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं तो वहीं अपने स्किन पर ग्लो के लिए बहुत सारा पानी पीती हैं। आज हम आपको दीपिका पादुकोण के कुछ ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताएंगे जो इनके खूबसूरती का राज है...