फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेशियल के बिना ही दीपिका पादुकोण के चेहरे पर रहता है ग्लो, जानिए उनके ब्यूटी सीक्रेट्स

Tue, 17 Mar 2020 12:36 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक पहचान बना चुकी हैं। इस खूबसूरत एक्ट्रेस की भारी फैन्स फॉलोइंग है। सुंदरता और आकर्षक फिगर के कारण दीपिका हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि इसके लिए वो काफी मेहनत भी करती हैं। दीपिका अपने आपको फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं तो वहीं अपने स्किन पर ग्लो के लिए बहुत सारा पानी पीती हैं। आज हम आपको दीपिका पादुकोण के कुछ ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताएंगे जो इनके खूबसूरती का राज है...
विज्ञापन

2 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
स्किन फास्टिंग
स्किन फास्टिंग एक जापानी ब्यूटी ट्रीटमेंट है। इस ट्रीटमेंट के दौरान स्किन को एक दिन सांस लेने के लिए छोड़ा जाता है और इस दिन चेहरे पर किसी भी तरह का प्रोडक्टस का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस ट्रीटमेंट में दीपिका पादुकोण भी यकीन करती हैं। जब वह शूटिंग पर नहीं होती हैं तो किसी भी तरह का कोई मेकअप नहीं करती हैं। इसके अलावा दीपिका नहाते वक्त शरीर की सफाई के लिए लूफा का इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : फाइल फोटो
योग
दीपिका अपने ग्लोइंग स्किन को बरकरार रखने में योग का सहारा भी लेती हैं। योग एक ऐसा साधन है, जिसके नियमित अभ्यास से चेहरे पर ग्लो ही नहीं बल्कि एंटी एजिंग की समस्या भी दूर होती है।

4 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
हेल्दी डाइट
चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए केवल महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं बल्कि हेल्दी डाइट भी बहुत जरूरी है। दीपिका भी एक हेल्दी डाइट को फॉलो करती हैं और जंक फूड से दूरी बनाकर रहती हैं। इतना ही नहीं दीपिका अपने फैंस को हेल्दी डाइट लेने का सलाह देती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
फेशियल से भी दूरी
दीपिका पादुकोण एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो सुंदर दिखने के लिए कभी भी फेशियल नहीं करवाती हैं। हालंकि कभी-कभी वो क्लीनअप करवा लेती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
पानी
पानी पीने से स्किन डिटॉक्स होता है और त्वचा पर निखार आता है। दीपिका पादुकोण के साथ-साथ इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस अपने चेहरे के ग्लो को बनाए रखने के लिए खूब सारा पानी पीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
नारियल
सौंदर्य के लिए नारियल का इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जाता रहा है। दीपिका भी अपने बालों को सिल्की बनाने के लिए नारियल के तेल से मालिश करती हैं। वहीं  स्किन के ग्लो को बरकरार रखने के लिए नारियल पानी भी पीती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें