फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ अपनी खूबसूरत त्वचा का ख्याल रखने के लिए करती हैं ये उपाय, सुनकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 08 Mar 2020 06:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
holi party - फोटो : instagram
कटरीना कैफ बेहद खूबसूरत हैं। इस बात का अंदाजा उनकी तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। पार्टी फंक्शन हो या इवेंट उनके चेहरे का नूर ये बताने के लिए काफी होता है कि वो अपनी त्वचा का बहुत ज्यादा ख्याल रखती हैं। ईशा अंबानी की पार्टी में पहुंची कटरीना बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। चलिए जानें कैसे रखती हैं कटरीना अपनी त्वचा का ख्याल।
 
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : Social media
खूबसूरत बालों के लिए
एक साक्षात्कार में कटरीना ने बताया था कि उनके बालों को कर्ल से लेकर तरह-तरह के प्रयोगों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में बालों की क्वालिटी पर फर्क न पड़े इसके लिए वह न सिर्फ अच्छे हेयर प्रोडक्ट्स को तरजीह देती हैं, बल्कि नियमित रूप से ऑलिव ऑयल से हेयर मसाज करती हैं। इसके अलावा अपनी स्किन को तरोताजा रखने के लिए वह दिनभर ढेर सारी तरल चीजों का सेवन करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
कटरीना झुर्रियों को त्वचा से दूर रखने के लिए रोजाना ग्रीन टी का सेवन करती हैं।
वह घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन क्रीम जरूर लगाती हैं।
वह रोजाना 3 से 4 बार ठंडे पानी से फेशवॉश करती हैं।

4 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
मेकअप के मामले में
कटरीना कम से कम मेकअप करने की कोशिश करती है। हालांकि उन्हें शूटिंग पर मेकअप करना होता है। घर आने के बाद कटरीना सबसे पहले अपना मेकअप रिमूव करती हैं। शूटिंग के अलावा सार्वजनिक अवसरों पर वह ज्यादातर नो मेकअप लुक में स्पॉट होती हैं। रात को सोने से पहले वह क्लींजर से चेहरा अच्छी तरह साफ करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
हेल्दी डाइट प्लान
कटरीना अपने स्लिम फिगर के लिए सेहतमंद डाइट को तरीज देती हैं, साथ ही वह भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं। इसके अलावा, वह डाइट में अकाइबेरी और व्हीट ग्रास पाउडर जैसे सप्लीमेंट्स का भी सेवन करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें