De Tan vs Bleach Benfits: करवा चौथ का त्योहार आते ही महिलाएं अपने लुक को खास बनाने की तैयारियों में जुट जाती हैं। कोई नई साड़ी खरीदती है, तो कोई मेकअप और ज्वेलरी की तैयारी करती है। इस दौरान चेहरे पर निखार लाने के लिए पार्लर में फेशियल, डी टैन और ब्लीच जैसे ट्रीटमेंट भी खूब कराए जाते हैं। लेकिन जब पार्लर में पूछा जाता है कि डी टैन कराना है या ब्लीच, तो कई महिलाएं समझ नहीं पातीं कि उनकी त्वचा के लिए कौन सा विकल्प बेहतर रहेगा।
दरअसल, डी टैन और ब्लीच दोनों का उद्देश्य अलग होता है। डी टैन ट्रीटमेंट का दावा त्वचा पर टैनिंग और बेजानपन को कम करने के लिए किया जाता है, जबकि ब्लीच आमतौर पर चेहरे के बारीक बालों का रंग हल्का करने के लिए इस्तेमाल की जाती है, जिससे वे कम दिखाई दें। हालांकि, दोनों से हर किसी को एक जैसा परिणाम नहीं मिलता और गलत प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन, लालिमा या एलर्जी भी हो सकती है।
अगर आप भी करवा चौथ पर पार्लर जाने की योजना बना रही हैं, तो ट्रीटमेंट चुनने से पहले अपनी स्किन टाइप, त्वचा की संवेदनशीलता और प्रोडक्ट की सामग्री पर ध्यान दें। आइए जानते हैं कि डी टैन और ब्लीच में क्या अंतर है और त्योहार से पहले किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।