नींबू त्वचा पर न लगाएं
- फोटो : Freepil.com
नींबू को सीधे त्वचा पर लगाने से बचें
टैनिंग हटाने के लिए नींबू लगाने का घरेलू तरीका काफी लोकप्रिय है, लेकिन सीधे नींबू का रस त्वचा में जलन पैदा कर सकता है और धूप के संपर्क में समस्या बढ़ा सकता है। इसलिए ऐसे तेज या जलन पैदा करने वाले उपायों से बचना बेहतर है।
करवा चौथ से पहले कब शुरू करें स्किनकेयर?
टैनिंग एक दिन में नहीं जाती, इसलिए त्योहार से ठीक एक दिन पहले कोई तेज उपाय करने के बजाय पहले से नियमित और सौम्य स्किनकेयर रूटीन अपनाना बेहतर है। सनस्क्रीन, मॉइस्चराइजर और सौम्य क्लीनिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और त्वचा को ज्यादा रगड़ने या बार-बार स्क्रब करने से बचें।