Skin Care For Karwa Chauth: कल करवा चौथ का दिन है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और खूब सजती संवरती हैं। ऐसे में अपनी सुंदरता और ग्लो को बढ़ाना हर सुहागिन महिला की इच्छा होती है। ऐसे में सही नाइट स्किन केयर रूटीन अपनाना बहुत जरूरी है, ताकि सुबह चेहरा ताजगी और चमक से भरपूर नजर आए।
रात को सोने से पहले अगर आप अपनी स्किन की सही देखभाल करें, तो करवा चौथ की सुबह आपका चेहरा गुलाबी, हेल्दी और चमकदार दिखेगा। यहां हम आपको एक ऐसे नाइट स्किन केयर रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करने के बाद कल करवा चौथ के दिन आपका चेहरा चमकने लगेगा।
विज्ञापन
2 of 6
चेहरे को साफ करें
- फोटो : Adobe stock
चेहरे को साफ करें
दिनभर की धूल, पसीना, और मेकअप स्किन के पोर्स को बंद कर देता है, जिससे चेहरे पर डलनेस आ जाती है। इसलिए रात को सबसे पहले अपने चेहरे को किसी सॉफ्ट और स्किन-टाइप के हिसाब से चुने गए फेसवॉश से धोएं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो जेल बेस्ड फेसवॉश और ड्राय स्किन है तो क्रीम बेस्ड फेसवॉश चुनें। चेहरा धोने के बाद मुलायम तौलिए से हल्के हाथ से पोछें।
विज्ञापन
3 of 6
फेस पैक लगाएं
- फोटो : Adobe stock
फेस पैक लगाएं
चेहरे को चमकदार और तरोताजा बनाने के लिए घर का बना कोई नेचुरल फेस पैक लगाएं। उदाहरण के लिए एक चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी और थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। फिर सादे पानी से धो लें। ये स्किन को क्लीन करने के साथ ही ग्लो भी देगा।
4 of 6
स्क्रब करें
- फोटो : Adobe stock
स्क्रब करें
हफ्ते में दो या तीन बार स्क्रब करना जरूरी होता है ताकि डेड स्किन सेल्स हट जाएं। स्क्रबिंग से स्किन स्मूद होती है और पोर्स खुलते हैं, जिससे फेस क्रीम या पैक अच्छे से काम करता है। आप मार्केट से माइल्ड स्क्रब ले सकते हैं या घर पर चीनी और शहद मिलाकर हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
टोनर और मॉइश्चराइज़र लगाएं
- फोटो : Adobe stock
टोनर और मॉइश्चराइज़र लगाएं
चेहरा साफ और स्क्रब करने के बाद स्किन को बैलेंस करने के लिए टोनर जरूर लगाएं। गुलाब जल एक बेहतरीन नेचुरल टोनर है। इसके बाद एक अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं ताकि स्किन सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और फ्रेश रहे। सूखी स्किन वालों के लिए क्रीम-बेस्ड और ऑयली स्किन वालों के लिए जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र बेहतर रहता है।
अब स्किन को पोषण देने का समय है। नाइट क्रीम स्किन की मरम्मत करती है और नेचुरल ग्लो को बढ़ाती है। नाइट क्रीम को हल्के हाथों से ऊपर की ओर मसाज करते हुए लगाएं। चाहें तो एलोवेरा जेल भी यूज़ कर सकते हैं। इससे स्किन सुबह तक फ्रेश और टाइट लगेगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।