फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aryan Birthday: अनन्या पांडे, शरवरी वाघ, अलाया एफ, तस्वीरों में देखें सफेद कपड़ों में किसने मारी बाजी

Wed, 23 Nov 2022 10:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kartik aryan - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन ने अपने 32वें जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी की। जिसमे फिल्मी दुनिया के उनके खास दोस्तों ने शिकरत की। इस पार्टी में डारेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ कार्तिक आर्यन की को-स्टार और फ्रेंड एक्ट्रेस भी पहुंची थी। इस लिस्ट में अनन्या पांडे, दिशा पाटनी, शरवरी वाघ, अलाया एफ, वाणी कपूर का नाम शामिल है। पार्टी की थीम सफेद रंग के कपडो़ं में पहुंची इन हसीनाओं ने काफी स्टाइलिश लुक चुना था। तो आगे की स्लाइड में देखें सफेद रंग के कपड़ों में किस एक्ट्रेस का अंदाज दिखा जबरदस्त। 
विज्ञापन

2 of 5
ananya panday - फोटो : instagram
अनन्या पांडे
कार्तिक आर्यन की कोस्टार अनन्या पांडे पार्टी में पहुंची। जहां वो सफेद रंग की मिड लेंथ ड्रेस को पहने दिखीं। ऑफ शोल्डर डिजाइन की इस ड्रेस पर स्पेगेटी स्लीव थी। वहीं पूरी ड्रेस पर रश्ड डिटेलिंग बनी थी। जिसे अनन्या ने अपने पिंक लुक वाले मेकअप के साथ पूरा किया था। मिडी ड्रेस के साथ मिस पांडे गोल्डन स्ट्रैपी हील्स को पहने दिखीं। जो इस ड्रेस के साथ थोड़ा मिसमैच दिखा। हाथों में छोटू सा पर्स और हार्ट शेप ईयररिंग लुक में चार चांद लगा रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
sharvari wagh - फोटो : instagram
शरवरी वाघ
शरवरी वाघ बीटाउन की स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। जिनका स्टाइल सेंस काफी कमाल का होता है। इस पार्टी के लिए शरवरी ने सफेद रंग के जंपसूट को चुना था। जिसको बोल्ड लुक देने का काम कर रही थी जंपसूट पर बनी कटआउट डिजाइन। साथ ही डीप प्लजिंग नेकलाइन के साथ ये लुक पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट था। जिसे शरवरी ने ऑरेंज गोल्ड चोकर नेकपीस के साथ पेयर किया था। वहीं पोकर स्ट्रेट हेयर और न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ मेकअप को कंप्लीट किया गया था। 

4 of 5
alaya f - फोटो : instagram
अलाया एफ
कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी में पहुंची एक्ट्रेस अलाया एफ का लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा था। अलाया ने इस पार्टी के लिए सफेद रंग की हाई स्लिट ड्रेस को चुना था। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन और टाइट फिटिंग अलाया के स्लिम फिगर को आसानी से फ्लांट कर रही थी। वहीं इस ड्रेस में अलाया काफी खूबसूरत अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते दिखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani - फोटो : instagram
दिशा पाटनी
हमेशा की तरह दिशा पाटनी का लुक इस पार्टी के लिए भी था। सफेद रंग की मिनी ड्रेस में पहुंची दिशा खास दोस्त के साथ नजर आईं। स्वीटहार्ट नेकलाइन और फुल स्लीव वाली ड्रेस को दिशा ने अपने खुले मेसी बालों के साथ पेयर किया था। जिसमे वो हमेशा की तरह ही ग्लैमरस नजर आईं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें