फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है काजोल की ब्यूटी का राज, जिसकी वजह से आज भी लगती हैं 'जवां'

Sat, 14 Sep 2019 11:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
चुलबुली, नटखट और 45 वर्षीय बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा काजोल ने हर किरदार बखूबी निभाया है। इस हंसमुख अभिनेत्री को 'कुछ कुछ होता है' से लेकर 'हेलीकाप्टर ईला' तक उसी निखरे हुए अंदाज और खूबसूरती में देखा गया है। इसके पीछे उनका स्वस्थ्य जीवन तो है ही और खुद को खूबसूरत बनाए रखने के लिए काजोल कई चीजों का ध्यान रखती हैं। अगर आपको भी काजोल जैसी त्वचा पानी है तो जानें उनके 'ब्यूटी सीक्रेट्स'।
विज्ञापन

2 of 5
उम्र बढ़ने पर त्वचा से जुड़ी समस्याएं होती हैं, क्योंकि एक उम्र के बाद न्यू सेल्स बनना बंद हो जाते हैं। बेहतर यही है कि शुरू से ही त्वचा का ख्याल रखा जाए। काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पहले अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखती थीं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उन्हें समझ आया कि उन्हें अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
त्वचा का साफ रखना बेहद जरूरी है, इसके लिए सीटीएम बेस्ट है। इसका मतलब है क्लेन्जिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग। इससे चेहरा न सिर्फ साफ रहेगा बल्कि कई तरह की समस्याएं भी त्वचा से दूर रहेंगीं। काजोल दिन में दो बार चेहरा जरूरी साफ करती हैं ताकि पोर्स साफ रह सकें।

4 of 5
बॉडी को टॉक्सिन फ्री करने और चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने के लिए दिन में कम से कम 8 ग्लास पानी जरूर पिएं। काजोल भी वॉटर इनटेक का खास ख्याल रखती हैं। सनस्क्रीन न सिर्फ यूवी रेज से बल्कि वातावरण में मौजूद और कई चीजों से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाती है। काजोल कभी भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल वर्कआउट की जगह डांस और कार्डियो करती हैं, जिससे न सिर्फ उनकी बॉडी फिट रहती है बल्कि उन्हें तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है। यह उनकी त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें