फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Makeup Steps: कजरी तीज पर दिखना है खूबसूरत तो इन 5 स्टेप्स से करें मेकअप

Tue, 12 Aug 2025 07:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Five Easy Makeup Steps for a Gorgeous Look: अगर आप कजरी तीज के मौके पर जल्दी में हैं या कम सामान से मेकअप करना चाहती हैं, तो यहां उसके लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
कजरी तीज पर दिखना है खूबसूरत तो इन 5 स्टेप्स से करें मेकअप - फोटो : instagram
Five Easy Makeup Steps for a Gorgeous Look: कजरी तीज का पर्व उत्तर भारत में विशेष रूप से सुहागिनों के लिए बहुत ही पवित्र और भावनात्मक होता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनती हैं, हाथों में मेहंदी लगाती हैं और खास तरह से सजती-संवरती हैं।

अगर आप इस मौके पर जल्दी और कम मेकअप प्रोडक्ट्स के साथ एक दमदार पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो ये 5 आसान मेकअप स्टेप्स आपके बहुत काम आएंगे। ये न सिर्फ समय बचाएंगे बल्कि आपके चेहरे को ताजगी और त्योहार के अनुरूप चमक भी देंगे।
विज्ञापन

2 of 6
चेहरे की सफाई और मॉइश्चराइजिंग - फोटो : Adobe stock
चेहरे की सफाई और मॉइश्चराइजिंग

मेकअप की शुरुआत साफ और हाइड्रेटेड त्वचा से होती है। सबसे पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से धोकर अच्छी तरह सुखाएं। फिर स्किन टाइप के अनुसार कोई हल्का मॉइश्चराइज़र लगाएं। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा और स्किन स्मूद दिखेगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
बेस मेकअप तैयार करें - फोटो : Adobe stock
बेस मेकअप तैयार करें

प्राइमर लगाएं ताकि मेकअप पसीने में भी न फैले। फिर अपने स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन या बीबी क्रीम लगाएं और ब्लेंड करें। डार्क सर्कल या दागों पर कंसीलर लगाएं। फिनिशिंग के लिए कॉम्पैक्ट पाउडर से सेट करें ताकि चेहरा ऑयली न दिखे।

 

4 of 6
आई मेकअप को खास बनाएं - फोटो : Adobe stock
आई मेकअप को खास बनाएं

कजरी तीज जैसे पारंपरिक अवसर पर आंखों को उभारना बहुत ज़रूरी है। हल्का गोल्डन या ब्रॉन्ज आईशैडो लगाएं, फिर काजल और मस्कारा से आंखों को डिफाइन करें। अगर चाहें तो विंग्ड आईलाइनर ट्राय करें। आईब्रो को भी हल्का भरें ताकि चेहरा बैलेंस्ड लगे।

 
विज्ञापन

5 of 6
ब्लश और हाईलाइटर का कमाल - फोटो : instagram
ब्लश और हाईलाइटर का कमाल

गालों पर हल्का गुलाबी या पीच कलर का ब्लश लगाएं ताकि चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग लगे। हाईलाइटर को चीकबोन्स, नाक की टिप और ब्रो बोन पर हल्के से लगाएं, ये आपके लुक को तुरंत ब्राइट बना देगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लिपस्टिक और बिंदी से पूरा करें लुक - फोटो : Adobe stock
लिपस्टिक और बिंदी से पूरा करें लुक

पारंपरिक तीज के मौके पर ब्राइट रंगों की लिपस्टिक जैसे रेड, मर्ज़ी या डीप पिंक शानदार लगती है। लिपस्टिक को लिप लाइनर से डिफाइन करें ताकि शार्प लुक मिले। अंत में एक छोटी सी बिंदी लगाएं जो पूरे पारंपरिक लुक को पूरा कर दे।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें