टीवी सीरियल की एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का नाम घर-घर में मशहूर हो चुका है। शो 'बेहद' और 'बेपनाह' के हिट होने के बाद एक बार फिर वो दर्शकों के बीच 'बेहद 2' में काम कर रहीं हैं। जिसमें वो माया का किरदार निभा रही हैं। लगातार टीवी धारावाहिक में काम करते हुए खुद को फिट रखना और स्किन की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हांलाकि जेनिफर को अच्छी तरह से पता है कि किस तरह से त्वचा का ख्याल रखा जाए। तभी तो, उनकी ये देखभाल चेहरे पर साफ नजर आती है। अगर आप जेनिफर के फैन हैं और जानना चाहते हैं कि उनकी खूबसूरत त्वचा का राज क्या है तो आगे की स्लाइड में पढ़िए कि वो कैसे खुद की स्किन का ख्याल रखती हैं।