जान्हवी कपूर अब पूरी तरह से बदल चुकी हैं। सिंपल और क्यूट लुक के साथ नजर आने वाली जान्हवी का बोल्ड अंदाज अब देखने को मिलता है। अवॉर्ड शो से लेकर पार्टी और डिनर डेट पर अपने कपड़ों से सुर्खियां बटोरने के बाद अब उनका बोल्ड फोटोशूट सामने आया है। जिसमे वो छोटे से टॉप और बिकनी टॉप के साथ ही अतरंगी फैशन वाले कपड़े पहने पोज दे रही हैं। वहीं उनकी ये तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं।