Instant Glow Face Pack for Last Minute Party Plans: अगर आपको भी अर्जेंट किसी पार्टी में जाना है तो हमारा बताया इंस्टेंट ग्लो देने वाला फेस पैक इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
1 of 7
अचानक बना पार्टी का प्लान तो इंस्टेंट ग्लो के लिए लगाएं ये फेस पैक
- फोटो : Freepik
Instant Glow Face Pack for Last Minute Party Plans: कई बार बिना किसी प्लानिंग के अचानक से पार्टी में जाने का प्लान बन जाता है। ऐसे में समय नहीं होता कि पार्लर जाकर कुछ स्किन केयर कराया जाए। इसी के चलते ज्यादातर लोग घर पर फेशियल करने लगते हैं, जिससे कई बार चेहरा खूबसूरत दिखने की जगह खराब हो जाता है।
तो अगर आप अपना चेहरा खराब करना नहीं चाहते हैं तो हमारा बताया हुआ नुस्खा आजमाकर देख लें। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां हम आपको दो ऐसे फेसपैक बनाना बताएंगे, जिनको न सिर्फ बनाना आसान है, बल्कि इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। तो चलिए बिना देर किए आपको इन फेसपैक्स के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
पहला फेस पैक बनाने का तरीका
- फोटो : freepik
पहला फेस पैक
इस पहले फेस पैक को बनाने के लिए आपको दही, हल्दी और थोड़े से बेसन की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने का तरीका काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
विज्ञापन
3 of 7
पहला फेस पैक बनाने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
अच्छी तरह से पैक को लगाने के 10-15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। अब 15 मिनट के बाद चेहरे को हल्का गीला करें और फिर हल्के हाथ से मसाज करते हुए साफ कर लें।
4 of 7
पहला फेस पैक बनाने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपका चेहरा पूरी तरह से खिल उठेगा। पैक को हटाने के बाद मॉइश्चराइर लगाएं और टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें। इसके बाद आपकी स्किन मेकअप के लिए तैयार है।
विज्ञापन
5 of 7
दूसरा फेस पैक बनाने का तरीका
- फोटो : Freepik.com
दूसरा फेस पैक
इस दूसरे पैक को तैयार करने के लिए आपको केवल दो चीजों की जरूरत पड़ेगी। इन चीजों में एलोवेरा और शहद शामिल है। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा मिक्स करें।
विज्ञापन
6 of 7
दूसरा फेस पैक बनाने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
इसके बाद इसमें शहद डालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स होने के बाद आपका ये फेस पैक तैयार है।
अब इसे ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर अप्लाई करें और कम से कम 15 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा न सिर्फ टाइट हो जाएगा, बल्कि ग्लो भी करेगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।