फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instant Face Pack: आधे घंटे में चमक जाएगा आपका चेहरा, अगर इस्तेमाल कर लिया ये घरेलू फेस पैक

Sun, 07 Sep 2025 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Instant Face Pack For Glowing Skin In Just 30 Minutes: घर बैठे अगर आपको निखरता चेहरा चाहिए तो हमारा बताया एक नुस्खा आजमाकर देख लें। यहां इस लेख में हम आपको ऐसे फेक पैक के बारे में बताएंगे, जिससे आपका चेहरा आधे घंटे में खिल उठेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
आधे घंटे में चमक जाएगा आपका चेहरा, अगर इस्तेमाल कर लिया ये घरेलू फेस पैक - फोटो : Adobe stock
Instant Face Pack For Glowing Skin In Just 30 Minutes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन केयर के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो जाता है, और पार्लर जाना तो और भी चुनौतीपूर्ण लगता है। ऐसे में अगर सिर्फ आधे घंटे में आपकी स्किन दमकने लगे, तो कैसा लगेगा? तो घर बैठे अगर आप चाहते हैं निखरी हुई, चमकदार और ताजगी से भरपूर त्वचा, तो हमारा बताया ये आसान और असरदार घरेलू नुस्खा जरूर आजमाएं।

इस लेख में हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे जिसे आप घर की रसोई में मौजूद चीज़ों से बना सकते हैं। ये फेसपैक न सिर्फ आपकी स्किन को इंस्टेंट ब्राइटनेस देगा, बल्कि उसे डीप क्लीन, सॉफ्ट और फ्रेश भी बना देगा। खास बात ये है कि यह 100% नेचुरल है और किसी भी स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है। अगर आप किसी पार्टी, शादी या खास मौके से पहले तुरंत निखार पाना चाहते हैं, तो ये फेस पैक आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

विज्ञापन

2 of 7
फेस पैक बनाने का सामान - फोटो : instagram
फेस पैक बनाने का सामान
  • दूध की मलाई – 1 चम्मच
  •  शहद – 1 चम्मच
  •  हल्दी – एक चुटकी

 
विज्ञापन

3 of 7
पैक बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
पैक बनाने की विधि

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच दूध की ताजी मलाई निकाल लें। अब इसमें बराबर मात्रा में शहद मिक्स करें। अब बारी आती है आखिर में हल्की सी हल्दी डालने की तो पैक में थोड़ी सी हल्दी डालकर उसे मिक्स करें और फिर पैक तैयार करें। 

 

4 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

पैक के तैयार होने के बाद बारी आती है इसके इस्तेमाल की तो उसके लिए पहले किसी फेसवॉश की मदद से अपने चेहरे को साफ करके धो लें।
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
चेहरा धोने के बाद अब बारी आती है पैक इस्तेमाल करने की तो उसके लिए एक ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर पैक को अप्लाई करें। 20 मिनट तक अब इस पैक को ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को सादा पानी से धो लें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कब करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
कब करें इस्तेमाल

ये पैक घरेलू है, इसलिए आपको इसके इस्तेमाल से किसी तरह का खतरा नहीं रहेगा। लेकिन फिर भी एक बार पैच टेस्ट कर लें और फिर अपने चेहरे को निखारने के लिए इसका इस्तेमाल हफ्ते में तीन बार करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ये हैं फायदे - फोटो : Adobe stock
ये हैं फायदे

मलाई- स्किन को डीप मॉइस्चर देती है और सॉफ्ट बनाती है।
शहद- स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाता है।
हल्दी- ग्लो बढ़ाती है और दाग-धब्बे हल्के करती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें