फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: शरारा या प्लाजो में पाएं इंडो-वेस्टर्न लुक, इस तरह से करें स्टाइल

Tue, 29 Apr 2025 10:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी करना पसंद है तो शरारा या प्लाजो को अलग तरह से स्टाइल करके पहनें। यहां हम उसके लिए टिप्स देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
शरारा या प्लाजो में पाएं इंडो-वेस्टर्न लुक - फोटो : instagram
Fashion Tips: एथनिक वियर की तरफ महिलाओं का झुकाव एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। सूट-साड़ी और लहंगे का कलेक्शन हर महिला के पास काफी अच्छा होता है। लेकिन कई बार महिलाएं इसे पहनते-पहनते काफी बोर हो जाती है। इसलिए अब महिलाओं को इंडो वेस्टर्न भी भा रहा है।

इंडो वेस्टर्न आउटफिट उन्हें एथनिक लुक देने के साथ-साथ वेस्टर्न टच भी देता है। इसे पहनने के बाद वो सहज भी रहती हैं। यही वजह है कि आज हम आपको इंडो वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइल करने के टिप्स देने जा रहे हैं। इन टिप्स को ध्यान रखकर आप खासतौर पर प्लाजो और शरारा को अच्छे से कैरी करना सीख जाएंगी। इसके बाद सिंपल सा शरारा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
क्रॉप टॉप के साथ पहनें - फोटो : instagram
क्रॉप टॉप के साथ पहनें

युवा लड़कियों को ये लुक काफी पसंद आता है। घेर वाले प्लाजो या फिर शरारा के साथ क्रॉप टॉप ग्लैमरस लुक देने में मदद करता है। बस क्रॉप टॉप कैरी करते वक्त ध्यान रखें कि ये फिटिड हो। ओवर साइज टीशर्ट के साथ प्लाजो या शरारा अच्छा नहीं लगेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 7
कुर्ता भी कैरी कर सकती हैं - फोटो : instagram
कुर्ता भी कैरी कर सकती हैं

ये जरूरी नहीं है कि प्लाजो या फिर शरारा के साथ आपको क्रॉप टॉप ही पहनना है। आप चाहें तो इसके साथ कुर्ता भी पहन सकती हैं। कुर्ते के साथ भी प्लाजो अच्छा लगता है। ज्यादातर महिलाएं अब पायजामी की जगह कुर्ते के साथ घेर वाला प्लाजो या फिर शरारा ही पहनना पसंद करती हैं। 

 

4 of 7
पैरों में पहनें मोजरी - फोटो : iStock
पैरों में पहनें मोजरी

शरारा और मोजरी में काफी घेर होता है, जिस वजह से हील्स में ये फंस सकता है। इसलिए ये कोशिश करें कि अपने पैरों में मोजरी या फिर फ्लैट्स पहनें। ताकि आप कंफर्टेबल रहें। हील्स में आपको बार-बार उलझन हो सकती है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
दें वेस्टर्न टच - फोटो : instagram
दें वेस्टर्न टच

अपने शरारा प्लाजो सेट को वेस्टर्न टच देने के लिए श्रग या फिर जैकेट कैरी करें। इससे एक तो आपका लुक अच्छा दिखेगा, दूसरा ये उन लड़कियों के लिए परफेक्ट माना जाता है, जो स्लीवलेस पहनना पसंद नहीं करतीं।

 
विज्ञापन

6 of 7
बालों को करें स्टाइल - फोटो : instagram
बालों को करें स्टाइल

अपने बालों को स्टाइल करने के लिए कुछ अलग करें। खुले बाल गर्मी के मौसम में आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में आप या तो पोनीटेल बनाएं, या फिर मेसी बन। आज-कल मेसी बन क्लासी लुक देने का काम करता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेकअप को रखें लाइट - फोटो : Adobe stock
मेकअप को रखें लाइट

अपने मेकअप को लाइट ही रखें। पहले तो आज-कल काफी गर्मी है, और दूसरा हैवी आउटफिट के साथ हैवी मेकअप अच्छा भी नहीं लगता है। इसलिए अपने मेकअप को लाइट करके चाहें तो माथे पर छोटी सी बिंदी लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें