फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेशियल कराने के बाद गलती से भी न करें ये 5 काम, वरना निखार हो जाएगा छूमंतर

Mon, 21 Jan 2019 12:38 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
facial
घर में बस इतना मालूम हो जाए कि किसी पार्टी में जाना है महिलाएं सबसे पहले फेशियल करवाने के लिए पार्लर में अपना अपॉइंटमेंट फिक्स करवा लेती हैं। क्या आप जानती हैं कि फेशियल कराने से आपकी स्किन पर ग्लो तो आ जाता है, लेकिन इसे कराने के बाद आपको बहुत सारी बातों का ख्याल भी रखना होता है। आपकी छोटी सी गलती आपके निखार को छूमंतर कर सकती है। आइए जानते हैं अनजाने में कि गई ऐसी ही छोटी-छोटी गलतियों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
make up
मेकअप को कहें नो
फेशियल करवाने के बाद उसी दिन मेकअप करने से बचे। फेशियल करवाने के बाद स्किन के रोम छिद्र खुल जाते हैं। ऐसे में अगर आप फेशियल के बाद मेकअप करते हैं तो इसमें मौजूद कैमिकल स्किन में चले जाते हैं। जिससे आपकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। फेशियल करवाने के बाद कम से कम 72 घंटे तक मेकअप को अवॉइड करें।
विज्ञापन

3 of 5
face wash
मुंह ना धोएं
फेशियल करवाने के 4 घंटे तक फेसवॉश नहीं कराना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय आपकी त्वचा फेशियल में इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट्स के फायदों को सोखने के प्रोसेस में होती है। अगर आपको चेहरे पर रूखापन लग रहा है तो फेस पर मिस्ट का इस्तेमाल करें। इसके विपरीत ऑयली होने पर चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मार लें।

4 of 5
threading
थ्रेडिंग
अगर आपको फेशियल और थ्रेडिंग दोनों करवाने हैं तो पहले थ्रेडिंग ही करवाएं। थ्रेडिंग करवाते समय बहुत दर्द होता है। ऐसे में फेशियल की मसाज उस जगह को आराम दे सकती है। यदि आप फेशियल थ्रेडिंग से पहले करवाते हैं तो आपकी मुलायम त्वचा पर इसे करवाना बहुत ही दर्दनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
waxing
चेहरे पर वैक्सिंग न करवाएं
फेशियल करवाने के तरुंत बाद कभी भी चेहरे पर अपर लिप्स करवाने के लिए वैक्सिंग न करवाएं। बता दें फेशियल के बाद चेहरे की सबसे ऊपरी त्वचा बहुत मुलायम और संवेदनशील हो जाती है और वैक्स करने से वो उधड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें