आजकल लड़कियों के बीच बैकलेस ड्रेस पहनने का फैशन है। फिर चाहे वो ब्लाउज हो, वेस्टर्न ड्रेस या फिर लहंगे के ऊपर की चोली। ऐसे में ज्यादातर लड़कियों को इस बात की टेंशन होती है कि उनका फेस तो चमक गया है लेकिन वो अपनी पीठ को गोरी कैसे बनाए। ऐसे में कुछ लड़कियां तो पार्लर का रुख करती हैं तो कुछ ज्यादा पैसे खर्च होने की वजह से नहीं जाती।
पढे़ं- सर्दियों में रोजाना भाप लेने के नहीं जानते होंगे आप ये फायदे
विज्ञापन
2 of 4
ब्यूटी टिप्स
पीठ के रंग का गहरा होना कई वजहों से होता है ऐसे में सूरज की सीधी किरणों के अलावा पसीना और गंदगी का जमना भी शामिल है। तो चलिए आपको ऐसा आसान तरीका बताते हैं जिससे आप अपनी पीठ को चुटकियों में गोरा बना सकती हैं।
पढे़ं- हीरोइनों जैसी पानी है स्किन तो आज ही घर पर बनाएं ये नाइट क्रीम
विज्ञापन
3 of 4
ब्यूटी टिप्स
इसके लिए सबसे उपयुक्त नींबू का रस है। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो नेचुरल ब्लीच के तौर पर काम करता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा को निखारने में मदद करता है।
पढे़ं- थ्रेडिंग करवाने के बाद कहीं आप भी तो नहीं करते ये 3 गलतियां, पड़ सकता है भारी
लगाने का तरीका-
इसके लिए नींबू को दो टुकड़े में काट लें। एक टुकड़े को लेकर उससे धीरे धीरे करीब 5 से 10 मिनट तक पीठ पर रगड़े। आप चाहे तो इसमें गुलाब जल भी मिला सकती हैं। इसका लागातर इस्तेमाल करने से पीठ में मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाएगा और रंग भी गोरा हो जाएगा।