फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू में जाने से पहले ऐसे करें अपना मेकअप, नौकरी होगी पक्की

Tue, 19 Sep 2017 04:05 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
ब्यूटी टिप्स
इंटरव्यू में जानें से पहले लड़कियां हमेशा कॉन्शियस रहती हैं कि आखिर वो किस तरह का मेकअप करें कि वो खराब न लगें। अगर आप इसी बारे में सोच सोच कर परेशान हो रही हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ध्यान में रखकर आपका लुक काफी इंप्रेसिव हो सकता है। यहां तक की आपकी नौकरी भी मेकअप के सहारे पक्की हो सकती है। 

पढ़ें- आईब्रो बनवाने जा रहीं हैं तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान
विज्ञापन

2 of 6
ब्यूटी टिप्स
न पहने हैवी ज्वैलरी
इंटरव्यू में जानें से पहले हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप जो भी ज्वैलरी पहने वो हैवी न हो इसके साथ ही ज्यादा बड़ी न हो। इंटरव्यू में हमेशा आपका लुक सिंपल और इंप्रेसिव होना चाहिए। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपने इंटरव्यू के लिए जिस भी ड्रेस का चुनाव किया है ज्वैलरी उसी के अनुसार हो और हल्की हो।

पढ़ें- बालों को बांधते समय आप कर रहीं हैं ये गलतियां तो संभल जाएं
विज्ञापन

3 of 6
ब्यूटी टिप्स
फॉर्मल कपड़ों का ही चुनाव करें 
इस खास मौके पर कपड़ों का चुनाव ध्यान से करें। आधी बाजू या फिर ज्यादा डिजाइनर कपड़ों का चुनाव करने से बचें। हो सके तो फुल स्लीव या फिर क्वाटर स्लीव वाली शर्ट या फिर कुर्ते पहनें। ये देखने में न केवल अच्छे लगेंगे बल्कि आपको प्रोफेशनल लुक भी देंगे।

पढ़ें- गीले हो बाल तो ये काम करने से बचें

4 of 6
ब्यूटी टिप्स
बेसिक मेकअप को ही करें प्रेफर
अक्सर लड़कियां इंटरव्यू में जाते समय इतना मेकअप कर लेती हैं कि वो देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। इसलिए ऐसा मेकअप करने की बजाय चेहरे पर बेसिक मेकअप ही करें जैसे कि काजल, आइलाइनर,मस्कारा और थोड़ा सा आई शैडो भी लगाए। इसके साथ ही क्रीम में थोड़ा सा फाउंडेशन भी मिलाकर लगा सकती हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
ब्यूटी टिप्स
हेयर स्टाइल का रखें ख्याल
इंटरव्यू में जाते समय सिंपल हेयर स्टाइल को ही कैरी करें। जो देखने में न केवल आपको स्मार्ट लुक दे बल्कि जल्दी भी बन जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्यूटी टिप्स
आवाज करने वाले जूतों का न करें चयन
अक्सर लड़कियां हील वाले ऐसी स्लीपर पहन लेती है जिसमें वो खुद कंफटेबल नहीं होती। इसके साथ ही वो चलने में आवाज भी करते हैं। इस तरह के जूतों और स्लीपर का चुनाव करने से बचें क्योंकि चलने में आवाज आने वाले जूते आपका इंप्रेशन खराब कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें