हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए नेलपॉलिश तो हम में से हर लड़की जरूर लगाती होगी। लेकिन सारा मूड खराब हो जाता है। जब नेलपॉलिश छूट जाती है। खासतौर पर नाखून की टिप पर से। नेलपॉलिश लंबे समय तक लगी रहे इसके लिए फिर हम मार्केट से सबसे महंगी और अच्छी वाली नेलपॉलिश लाते हैं। लेकिन उसके दो से तीन कोट लगाते ही वो पूरी की पूरी ही निकल जाती है। अगर आप भी नेलपॉलिश के जल्दी छूट जाने से परेशान रहती हैं। तो इन सिंपल सी लगने वाली ट्रिक को अपनाएं।