फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन का रंग पड़ गया है काला तो 15 मिनट में पाएं छुटकारा

Tue, 31 Oct 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
बात जब खूबसूरती की होती है तो लोगों का ध्यान सिर्फ चेहरे या हाथ पैरों पर टिक जाता है। शरीर के कई ऐसे हिस्से हैं जो अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। इस लिस्ट में गर्दन भी शामिल है। अगर इस अनदेखी के चक्कर में आपकी भी गर्दन काली पड़ रही है तो 15 मिनट का ये उपाय आपकी परेशानी दूर कर सकता है। 

पढ़ें- अंडे के छिलकों का ये कमाल नहीं जानते होंगे आप, मिनटों में दमकाएगा चेहरा
 
विज्ञापन

2 of 6
गर्दन की त्‍वचा बेहद कोमल और संवदेनशील होती है। चेहरे के साथ खूबसूरती बढ़ाने में इसका भी अहम रोल होता है लेकिन धूल मिट्टी और पसीने की वजह से कई बार गर्दन का रंग काला पड़ने लगता है।  
 
विज्ञापन

3 of 6
अगर आपकी गर्दन भी का रंग भी काला पड़ने लगा है तो 15 मिनट के इन टिप्स को आजमाकर देखिए। 
-स्‍टीमिंग
-एक्सफोलीएटिंग
-वाइटनिंग

4 of 6
स्टीमिंग
पहले टिप्स का नाम है स्‍टीमिंग। इसमें आपको एक छोटा तौलिया लेकर उसे गर्म पानी में डुबोएं। इसके बाद तौलिये को निचोड़कर अपनी गर्दन पर लपेट लें। कुछ देर तक तौलिये को गर्दन पर ही लगा रहने दें। यह त्‍वचा को नमी देने के साथ-साथ बंद पोर्स भी खोल देता है। ऐसा करने से गर्दन पर जमी गंदगी और डेड स्किन त्‍वचा से बाहर आ जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
एक्सफोलिएटिंग
दूसरे टिप्स का नाम है एक्सफोलिएटिंग। इसमें एक चम्‍मच नमक, एक चम्‍मच बेकिंग सोडा और तीन चम्‍मच नारियल तेल को एक बाउल में एक साथ मिलाकर अच्छी तरह मिक्‍स कर लें। इस मिक्‍स को कुछ देर तक अपनी उंगलियों से मसाज जेते हुए अपनी गर्दन के आस-पास धीरे-धीरे रगड़े। ऐसा करने से आपकी गर्दन से गंदगी और मृत कोशिकाएं हट जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वाइटनिंग
इस पेस्‍ट को बनाने के लिए एक चम्‍मच चंदन पाउडर, एक चम्‍मच मुलतानी मिट्टी, एक नींबू का रस और आधा कप कच्‍चे दूध को एक बाउल में मिक्‍स कर लें। नींबू का रस दूध में मिलाने से पेस्‍ट गाढ़ा हो जाता है। इस पेस्‍ट को गर्दन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इस पेस्ट को लगाकर मसाज करने की जरूरत नहीं है। यह पैक प्राकृतिक ब्‍लीच की तरह काम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें