फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल के पानी से मिलेंगे सिल्की और मुलायम बाल, इस तरह से करें इस्तेमाल

Sun, 25 Apr 2021 09:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rice water
बालों का टूटना, झड़ना और रूखा होना आजकल आम बात है। इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट तो कई बार बहुत सारे हेयर पैक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केवल चावल के पानी के प्रयोग से बालों को मजबूत, घना और मुलायम बनाया जा सकता है। इसके लिए बस जरूरत है ये जानने कि कैसे इसे इस्तेमाल करें। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर माड़ न सिर्फ हमारी सेहत के लिए बल्कि हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसके अलावा यह एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है। यह बालों के लिए नेचुरल कंडीश्नर का काम करता है।
विज्ञापन

2 of 5
hair massage - फोटो : सोशल मीडिया।
चावल के पानी को बालों को धोकर कंडिशनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बालों को सॉफ्ट बनाता है। सबसे पहले बालों को शैंपू करें। इसके बाद चावल के पानी को बालों पर डालें और इससे स्कैल्प पर मसाज भी करें। कुछ देर बाद बालों को साफ पानी से धो लें।
विज्ञापन

3 of 5
hair - फोटो : सोशल मीडिया।
बेहतर नतीजों के लिए आप चावल के पानी को बालों में 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। हफ्ते में एक से दो बार आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4 of 5
hair - फोटो : pixabay
बालों में चावल का पानी इस्तेमाल करने से इसके जड़े मजबूत होती हैं। इसके साथ ही बालों की चमक भी बरकरार रहती है। चावल के पानी में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जिस वजह से बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair - फोटो : pixabay
इस तरह बनाएं चावल का पानी
कच्चे चावल को एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। अब चावल को छान लें और पानी को अलग रख दें। अब आप इस पानी को बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल को किसी खुले बर्तन में बनाएं। जब चावल पक जाए तो उसमें पानी यानी माड़ अलग कर लें। पोषक तत्वों से भरपूर इस माड़ को बालों के लिए प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें