फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Use Potato On Face: चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के साथ ग्लो लाने में मदद करेगा आलू

Wed, 05 Oct 2022 12:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
potato - फोटो : istock
रसोई में रखी छोटी-छोटी चीजें चेहरे को निखारने में बहुत मदद करती हैं। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय इनका सही इस्तेमाल करना जानकर आप भी समय और पैसा बचा सकती हैं। हर घर में आलू तो रसोई में होती ही है। हालांकि ज्यादातर महिलाएं आलू खाने से बचती हैं। उन्हें लगता है कि वो आलू खाकर मोटी हो जाएंगी। लेकिन आलू खाने की बजाय स्किन पर लगाकर खूबसूरत बढ़ाई जा सकती है। आलू की मदद से ना केवल दाग-धब्बे दूर किए जा सकते हैं बल्कि इससे ग्लोइंग स्किन भी मिल जाएगी। तो चलिए जानें कैसे करें आलू का इस्तेमाल।
विज्ञापन

2 of 4
dark circle - फोटो : istock
आलू से बनाएं फेस मास्क
आलू से बने फेस मास्क से चेहरे पर इंस्टेट ग्लो देखने को मिलता है। फेस मास्क बनाने के लिए आलू और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए आलू को कद्दूकस कर निचोड़ लें। फिर इस रस में शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें। बस इस फेस मास्क से चेहरे को चमकती त्वचा मिल जाएगी। चेहरे के साथ ही गर्दन पर भी इस फेसमास्क को लगाएं। सप्ताह में दो से तीन बार इस फेस मास्क को लगाने से चेहरे पर चमक दिखने लगती है। 
विज्ञापन

3 of 4
potato - फोटो : istock
डार्क सर्कल होंगे दूर
अगर आंखों के आसपास काले घेरे दिखाई दे रहे हैं और कम होने का नाम नहीं ले रहे। तो आलू के रस को आंखों के आसपास की त्वचा पर रूई की मदद से लगा लें। इसके लिए आलू के रस में रूई डुबोकर इसे आंखों के आसपास लगाएं। सप्ताह में तीन से चार बार इसे लगाने से कुछ ही दिनों में काले घेरे कम होने लगेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
dark circle - फोटो : istock
आलू के रस को मिलाएं स्क्रब में
नेचुरल स्क्रब की मदद से चेहरे के डार्क स्पॉट्स और टैनिंग को कम किया जा सकता है। चावल के आटे में आलू के रस और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इस नेचुरल स्क्रब से चेहरे की अनइवन टोन खत्म होती है। और चेहरे पर ग्लो दिखने लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें