फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dark Circle Removal Tips: बर्फ के इस्तेमाल से डार्क सर्कल गायब? जानें इस वायरल नुस्खे में कितनी है सच्चाई!

Mon, 07 Jul 2025 05:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Remove Dark Circle: अक्सर लोग डार्क सर्कल को खत्म करने के लिए आइस क्यूब के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। ये नुस्खा कितना असरदार है, हम आपको इस बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
क्या बर्फ से डार्क सर्कल खत्म हो जाते हैं ? - फोटो : Adobe stock
How To Remove Dark Circle: नींद की कमी, थकान, खराब खान-पान और हमेशा मोबाइल-लैपटॉप के इस्तेमाल का असर अब लोगों के शरीर पर दिखने लगा है। दरअसल, इन सभी की वजह से अब लोगों का न सिर्फ स्वास्थ्य खराब हो रहा है, बल्कि इसकी वजह से आंखों के नीचे काले घेरे भी आने लगे हैं, जिनकी वजह से चेहरा काफी अजीब दिखने लगता है।

अगर शुरुआती दिनों में इन डार्क सर्कल का इस्तेमाल न किया जाए तो ये दिन ब दिन और गहरे होते जाते हैं, जिस कारण चेहरा अजीब लगता है। कई लोगों को आपने ये कहते सुना होगा कि इन काले घेरों को आइस क्यूब खत्म कर सकता है। इस बात में कितनी सच्चाई है, हम आज इसी बारे में बात करेंगे। यहां हम आपको न सिर्फ ये सच्चाई बताएंगे, बल्कि इसके इस्तेमाल का तरीका भी समझाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
ये कितना है असरदार ? - फोटो : Adobe stock
 ये कितना है असरदार ?

सबसे पहले जानते हैं कि क्या बर्फ का असर काले घेरों पर होता है ? तो इसका जवाब है कि हां आइस थेरेपी से काले घेरे काफी हद तक कम हो सकते हैं। ये नहीं कहा जा सकता है कि इससे डार्क सर्कल एकदम खत्म हो जाएंगे, लेकिन हां इसका असर होता है।
विज्ञापन

3 of 7
ये कितना है असरदार ?
ऐसा इसलिए क्योंकि काले घेरों पर आइस क्यूब लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्किन टोन सुधरती है। इसके इस्तेमाल से आंखों की पफीनेस भी कम होती है, जिससे आंखें खूबसूरत दिखती हैं।

अब जानते हैं कि आइस क्यूब को किन तरीकों से डार्क सर्कल पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

4 of 7
पहला तरीका - फोटो : Adobe stock
1. पहला तरीका 

बात करें पहले तरीके की आप बर्फ के टुकड़े को सीधा आंखों के नीचे लगा सकते हैं इसके लिए एक साफ कॉटन कपड़े या मुलायम रुमाल में लपेट लें। अब इशे हल्के हाथों से आंखों के नीचे एक से 2 मिनट तक घुमाएं। आप ऐसा दिन में दो बार कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
दूसरा तरीका - फोटो : Freepik
2. दूसरा तरीका

अब आते हैं आइस क्यूब इस्तेमाल करने के दूसरे तरीके पर तो इसके लिए आप ग्रीन टी आइस क्यूब्स बना सकते हैं। इसके बनाने के लिए सबसे पहले तो साधारण तरह से ग्रीन टी बना लें। अब इसे आइस क्यूब मोल्ड में डालकर फ्रिजर में रख दें और क्यूब्स बना लें। अब इसका इस्तेमाल डार्क सर्कल पर दिन में दो बार करें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स डार्क सर्कल को हल्का करने में मदद करते हैं

 
विज्ञापन

6 of 7
तीसरा तरीका - फोटो : Adobe stock
3. तीसरा तरीका

अब जान लीजिए आइस क्यूब इस्तेमाल करने का तीसरा तरीका.....इसके लिए आपको गुलाबजल वाले आइस क्यूब्स तैयार करने हैं। इसे बनाने के लिए गुलाब जल को आइस क्यूब मोल्ड में डालें और इसे फ्रिजर में रख दें। इसे भी सूती कपड़े में लपेटकर आप डार्क सर्कल पर लगा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बरतें ये सावधानी - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानी

वैसे तो आइस क्यूब को डार्क सर्कल पर लगाना काफी आसान है, लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि इसे कभी भी सीधा स्किन पर न लगाएं। इससे स्किन झुलस सकती है। आइस क्यूब को हमेशा कपड़े में लपेट कर ही इस्तेमाल करना चाहिए। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें