फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

White Hair Treatment: सफेद बालों को काला बना सकती है फिटकरी! इस्तेमाल का तरीका बाल धोने से भी ज्यादा आसान

Tue, 10 Feb 2026 12:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Use Alum In Grey Hair: अगर आपके बाल भी कम उम्र में सफेद हो रहे हैं तो आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको इसके फायदे और नुकसान के साथ इस्तेमाल का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
सफेद बालों को काला बना सकती है फिटकरी - फोटो : अमर उजाला
How To Use Alum In Grey Hair: आजकल कम उम्र में बालों का सफेद होना युवाओं में आम समस्या बन गई है। इसके पीछे तनाव, पोषण की कमी, गलत लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारण जिम्मेदार होते हैं। सफेद बाल की वजह से न केवल दिखने में उम्र बढ़ी लगती है, बल्कि कई लोगों के आत्मविश्वास को भी प्रभावित करते हैं। ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू उपायों पर भरोसा करना सबसे सुरक्षित विकल्प होता है।
 
इन्हीं नुस्खों में शामिल है फिटकरी का इस्तेमाल, जिसे अक्सर बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि फिटकरी बालों को काले और मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकती है।

सही तरीके से इसका उपयोग करने पर बालों की सेहत सुधरती है और समय से पहले सफेद होने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। पर, इसके इस्तेमाल के समय आपको काफी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम का है।
विज्ञापन

2 of 6
फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें - फोटो : Freepik
 
 फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें
 
  • बालों के लिए फिटकरी का इस्तेमाल बहुत आसान है। 
  • इसके लिए फिटकरी लेकर उसे रातभर पानी में भिगो दें। 
  • सुबह इस पानी को छानकर बालों की जड़ों पर लगाएं।
  •  पूरे सिर पर समान रूप से लगाकर लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  • उसके बाद सिर्फ पानी से बाल धो लें।

 
विज्ञापन

3 of 6
कब कर सकते है इस्तेमाल  ? - फोटो : adobe stock
कब कर सकते है इस्तेमाल  ?

ध्यान रखें कि बालों में फिटकरी का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार किया जा सकता है। अगर आप इसका इस्तेमाल ज्यादा करेंगे तो इसकी वजह से बाल और भी ज्यादा डैमेज हो सकते हैं।

 

4 of 6
फिटकरी के फायदे ? - फोटो : Adobe stock
फिटकरी के फायदे ?
  • ये बालों की जड़ को मजबूत बनाती है, समय से पहले सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करती है।
  • इसके इस्तेमाल से बालों में प्राकृतिक चमक लाती है। 
  • इसके अलावा यह डैंड्रफ को कम करने में भी मदद करती है।
  • फिटकरी बालों के झड़ने की समस्या को नियंत्रित करने में कारगर साबित हो सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
फिटकरी के नुकसान - फोटो : Adobe stock
फिटकरी के नुकसान
  •  अधिक मात्रा में लगाने से बाल रूखे और बेजान लग सकते हैं।
  •  संवेदनशील स्कैल्प पर जलन या खुजली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। 
  • इसलिए हमेशा निर्धारित मात्रा में और हफ्ते में सीमित बार इसका उपयोग करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावधानी क्या बरतें ? - फोटो : adobe stock
सावधानी क्या बरतें ?

फिटकरी का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। इसे आंखों के पास न लगाएं और स्कैल्प पर किसी प्रकार की एलर्जी या जलन होने पर तुरंत बंद कर दें। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसका उपयोग केवल विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही करना चाहिए। हमेशा ताजा पानी में फिटकरी भिगोकर ही लगाएं और लंबे समय तक बालों में न छोड़ें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें