फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिल से हमेशा के लिए निजात चाहिए तो सर्जरी नहीं, घरेलू उपाय भी हैं कारगर

Sat, 29 Oct 2016 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty images
चेहरे पर तिल खूबसूरती बढ़ाता है, लेकिन तिल बहुत ज्यादा हो जाएं तो ये आपका लुक बिगाड़ने लगते हैं। तिल हटाने के लिए लेजर थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ये काफी महंगी होती है। इसलिए हर किसी के लिए मुमकिन नहीं कि वो ये ट्रीटमेंट ले। ऐसे में जानिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिससे एक्सट्रा तिलों को हटाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 8
कच्चे आलू का इस्तेमाल चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए किया जाता है। ये एक नैचुरल ब्लीच है। तिल हटाने के लिए आप सीधे कच्चे आलू के टुकड़े को चेहरे पर रगड़ सकते हैं या फिर इसका पेस्ट बना कर रात को तिल पर रख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : getty images
अनानास खट्टा होने के कारण एसिडिक होता है। अपने इस गुण की वजह से ये आपका तिल हटाने में मददगार साबित हो सकता है। पूरे चेहरे पर तिल फैले हुए हों तो अनानास का जूस दिन में 2-3 बार चेहरे पर रोज लगाएं।

 

4 of 8
- फोटो : getty images
केले खाने के बाद उसके छिलकों को फेंके नहीं, बल्कि अपनी तिल की समस्या दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। केले का छिलका लें और इसके अंदर वाला हिस्सा तिल पर रख कर ऊपर से किसी साफ कपड़े से इसे बांध लीजिए। रात भर इसे ऐसे ही रहने दें। इससे तिल झड़कर साफ हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : getty images
रात को सोने से पहले चेहरा धोएं और इसके बाद सेब के सिरके से चेहरे पर हल्की- हल्की मसाज करें। अब इसे रात भर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह उठ कर चेहरा धो लें। कुछ दिन ऐसा करने से तिल हल्के पड़ जाएंगे और गायब हो जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 8
लहसुन की कुछ कलियों का पेस्ट बनाएं और इसे तिल पर रखें। इसके बाद इस पर साफ कपड़े की पट्टी ऊपर से बांधकर इसे रातभर के लिए छोड़ दें। इससे कुछ दिनों में तिल हटने लगते हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : getty images
प्याज को पीस कर इसका पेस्ट तैयार कर लें और इसमें एक छोटा चम्मच नमक मिलाकर तिल वाली जगह पर रखें। आप दिन में 2 से 3 बार इस तरीके को अपनाएं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : getty images
धनिए की पत्तियां निकालकर धो लें। इसको पीसकर एक पेस्ट तैयार करें। इसे रात को सोने से पहले तिल पर लगाएं और सुबह तक रहने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें