फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Foundation Buying Guide: यहां है सही फाउंडेशन खरीदने की पूरी गाइड, ताकि आपका मेकअप दिखे परफेक्ट

Fri, 14 Nov 2025 01:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Foundation Buying Guide: अगर आप सही फाउंडेशन चेहरे पर अप्लाई नहीं करेंगी, तो हो सकता है कि आपका लुक अजीब दिखे। ऐसे में सही फाउंडेशन का चयन कैसे करना है, आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
यहां है सही फाउंडेशन खरीदने की पूरी गाइड - फोटो : अमर उजाला
Foundation Buying Guide: आज के समय में मेकअप सिर्फ महिलाओं की जिंदगी तक सीमित नहीं रह गया है। पुरुष भी मेकअप करना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेकअप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। मेकअप करना एक कला है, जिसे अगर सही तरह से और सही प्रोडक्ट के साथ न किया जाए तो आपका चेहरा सबसे अजीब दिख सकता है।

खासतौर पर अगर आप बेस मेकअप करते हैं तो सही फाउंडेशन का होना बेहद जरूरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यों  चेहरे पर सही फाउंडेशन लगाना मेकअप का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। ये चेहरे की खामियों को छिपाने, त्वचा को समान रंग देने और मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है।

इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि फाउंडेशन चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें, कैसे इसे सही तरीके से अप्लाई करें और कौन सा फॉर्मूला आपकी त्वचा के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा। इस जानकारी से आपका मेकअप लुक हमेशा परफेक्ट और नेचुरल दिखेगा।
विज्ञापन

2 of 6
स्किन टोन पहचानें - फोटो : Adobe stock
1. स्किन टोन पहचानें

अगर आप फाउंडेशन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपना सही स्किन टोन पहचानें। आप चाहें तो इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकती हैं। यदि आप किसी विशेषज्ञ की सहायता लेंगे तो वो आपको सही स्किन टोन बताएंगे। अगर आप गलत स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन लगाएंगे तो लुक खराब दिखना लाजमी है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
अंडर टोन के बारे में भी जानकारी होना जरूरी - फोटो : Adobe stock
2. अंडर टोन के बारे में भी जानकारी होना जरूरी

फाउंडेशन खरीदते समय उसकी डिटेल अवश्य पढ़ें। उसपर लिखा होता है कि वो कैसी अंडरटोन के लिए परफेक्ट है। अंडरटोन वो हल्की सी झलक होती है जो आपकी स्किन के नीचे दिखाई देती है। जैसे कि वार्म अंडरटोन तब होती है, जब आपकी नसें हरी दिखती हैं। कूल अंडरटोन की बात करें तो ऐसे लोगों की नसें नीली या पर्पल दिखती हैं। तो अपनी अंडरटोन के हिसाब से ही फाउंडेशन का चयन करें। 

 

4 of 6
स्किन टाइप का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
3.  स्किन टाइप का ध्यान रखें

स्किन टोन पहचानने के बाद अपना स्किन टाइप पहचानना जरूरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हर स्किन टाइप के लिए अलग फॉर्मुला का फाउंडेशन आता है। जैसे कि ड्राई स्किन के लिए क्रीमी, ऑयली स्किन के लिए मैट या मिस्ट फाउंडेशन बेहतर माना जाता है। अगर आप ऑयली स्किन पर क्रीमी फाउंडेशन और ड्राई स्किन पर मैट फाउंडेशन इस्तेमाल करेंगे तो मेकअप ज्यादा टिकेगा नहीं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मौसम का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
4. मौसम का ध्यान रखें

गर्मी के मौसम में स्किन थोड़ा टैन हो ही जाती है, इसलिए हो सकता है कि हमेशा वाला फाउंडेशन आपको सूट न करें। इसलिए जब भी फाउंडेशन खरीदने जाएं तो मौसम का ध्यान रखते हुए इसे खरीदें और एक बार स्टोर पर ही चेक कर लें। ताकि आपका मेकअप सही से सेट हो। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिन के समय खरीदें - फोटो : Adobe stock
5. दिन के समय खरीदें

कभी भी शाम के समय तो फाउंडेशन खरीदते कतई न जाएं। शाम के समय स्किन टोन पर परफेक्ट मेकअप समझ नहीं आता है। इसलिए दिन के समय ही फाउंडेशन खरीदने जाएं, ताकि आप अपनी स्किन के हिसाब से इसे खरीद सकें। एलईडी लाइट्स में अक्सर गलत शेड भी स्किन पर परफेक्ट ही लगता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें