How To Remove Tanning: धूप में ज्यादा निकलने की वजह से स्किन पर टैनिंग होना आज एक आम समस्या बन गई है। चाहे सर्दी हो या गर्मी, टैनिंग से चेहरे और शरीर की रंगत फीकी और असमान दिखने लगती है, जिससे आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है।
वैसे तो बाजार में टैनिंग हटाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स का खतरा भी रहता है। ऐसे में लोग अब घरेलू और प्राकृतिक उपायों की ओर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं। इन्हीं उपायों में से एक है भुनी हुई हल्दी, जिसे आयुर्वेद में त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।
हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को निखारने और टैनिंग कम करने में मदद करते हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर भुनी हल्दी स्किन को साफ, चमकदार और हेल्दी बना सकती है। इस लेख में हम जानेंगे कि क्या वाकई भुनी हल्दी से टैनिंग साफ होती है और इसका सही इस्तेमाल कैसे किया जाए।