Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स एक ऐसी समस्या है, जिससे खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को जूझना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान उनके शरीर पर जो बदलाव आते हैं, उनकी वजह से पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। इनकी वजह से कई बार महिलाओं का आत्मविश्वास भी डोल जाता है।
वैसे तो इन स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए बाजार में तमाम तरह की क्रीम आती हैं, जोकि हर महिला को सूट नहीं करतीं। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल जाता है। इन नुस्खों की वजह से स्ट्रेच मार्क्स दिखना काफी कम हो जाएंगे। तो चलिए आपको भी इन साधारण से नुस्खों के बारे में बताते हैं।