Mehndi Tips: कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। हर त्योहार पर मेहंदी लगाने का रिवाज है। हाथों पर मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है, पर कई बार ये देखने में आता है कि मेहंदी लगाते वक्त ये नाखूनों में लग जाती है। हाथों में लगी मेहंदी तो कुछ दिन में हट जाती है लेकिन नाखूनों की मेहंदी लगी रह जाती है। उसे हटाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
नाखूनों में अगर मेहंदी लगी रह जाती है तो वो देखने में काफी अजीब लगती है। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। अगर आपके नाखूनों पर मेहंदी का रंग चढ़ गया है तो आप घर पर ही कुछ तरीके अपनाकर अपने नाखूनों को साफ कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको अपनाकर आप नाखूनों से मेहंदी के दाग हटा सकती हैं। इससे आपके नाखूनों पर किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।