फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Remove Dandruff: डैंड्रफ को दो वॉश में ही दूर करेगा ये हेयर मास्क, इस्तेमाल का तरीका जान लें

Mon, 17 Nov 2025 12:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Remove Dandruff At Home: अगर आपके बालों में भी डैंड्रफ काफी बढ़ गया है, तो हमारा बताया हेयर मास्क इस्तेमाल करें और रूसी से छुटकारा पा लें।
विज्ञापन
1 of 6
डैंड्रफ को दो वॉश में ही दूर करेगा ये हेयर मास्क - फोटो : अमर उजाला
How To Remove Dandruff At Home: डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जो मौसम बदलते ही और भी बढ़ जाती है। खासतौर पर सर्दी के मौसम में सिर में खुजली, सफेद परतें और स्कैल्प का सूखापन न सिर्फ बालों की खूबसूरती कम करते हैं, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी प्रभावित करते हैं।

मार्केट में मिलने वाले शैंपू अक्सर कुछ समय के लिए राहत तो देते हैं, लेकिन कई बार लंबे समय तक असर नहीं दिखाते। ऐसे में नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बना हेयर मास्क स्कैल्प को पोषण देने के साथ डैंड्रफ की जड़ पर काम करता है। खास बात ये है कि कुछ घरेलू मास्क इतने प्रभावी होता हैं कि दो से तीन वॉश में ही फर्क दिखने लगता है।

इस लेख में हम आपको एक ऐसे आसान और बेहद असरदार हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जो स्कैल्प को साफ रखकर डैंड्रफ को कम करता है और बालों को भी मजबूत बनाता है। इसे इस्तेमाल करने से पहले सही तरीका जान लेना जरूरी है ताकि आपको बेहतरीन रिजल्ट मिल सके।
विज्ञापन

2 of 6
हेयर मास्क बनाने का सामान - फोटो : freepik
हेयर मास्क बनाने का सामान
  • दही
  • नीम
  • एलोवेरा जेल

 
विज्ञापन

3 of 6
हेयर मास्क बनाने का तरीका - फोटो : freepik.com
हेयर मास्क बनाने का तरीका

इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले तो ताजी नीम की पत्तियों को धोकर पीस लें। अब इस पिसी हुई नीम में दही और थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्स करें। तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके थोड़ी देर रख दें, ताकि ये अच्छी तरह से सेट हो जाए। 

 

4 of 6
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

हेयर मास्क लगाने से पहले अपने बालों को धो लें। जब बाल हल्के गीले हों, तभी बालों को थोड़े-थोड़े हिस्सों में बांट लं। अब बालों के सेक्शन बनाकर मास्क को जड़ों में लगाएं। इसे कवर करके कम से कम आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आधे घंटे के बाद अपने बालों को धो लें और फिर कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

 
विज्ञापन

5 of 6
कब करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
कब करें इस्तेमाल

आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इससे ज्यादा इस्तेमाल करने से ये बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए दो बार इस हेयर मास्क को इस्तेमाल करें। सिर्फ दो बार इस्तेमाल के बाद ही आपको इसका असर दिख जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिलेंगे ये फायदे - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे

इस हेयर मास्क के इस्तेमाल का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसकी वजह से सिर का डैंड्रफ पूरी तरह से गायब हो जाएगा। इसके साथ-साथ नीम स्कैल्प को ठंडक देता है और संक्रमण कम करता है। एलोवेरा की जेल स्कैल्प को मॉइस्चर देता है और खुजली कम करता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें