फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anti Ageing Beauty Tips: एक महीने में कम दिखने लगेगी चेहरे की झुर्रियां, अगर इस्तेमाल कर लिया ये नुस्खा

Mon, 03 Feb 2025 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

झुर्रियों को कम करने के लिए प्राकृतिक उपाय अपनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां एक आसान घरेलू नुस्खा दिया गया है, जिसको नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपकी त्वचा की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। 
विज्ञापन
1 of 6
एक महीने में कम दिखने लगेगी चेहरे की झुर्रियां - फोटो : Adobe stock
Anti Ageing Beauty Tips: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों की सेहत और त्वचा पर काफी असर पड़ रहा है। इसकी वजह से लोग कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगे हैं। लोगों के चेहरे पर बेहद कम उम्र में ही झुर्रियां आने लगी हैं। ऐसे में इन झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं।

यदि आप बजट में इस परेशानी से राहत पाना चहती हैं तो हमारा बताया हुआ नुस्खा इस्तेमाल करें। यहां हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। इस नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले आपको बस पैच टेस्ट करना होगा, ताकि आपको किसी तरह की एलर्जी की संभावना न रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
सामग्री - फोटो : Adobe stock
सामग्री
  •  1 चम्मच शहद  
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल  
  • 1 चम्मच बादाम का तेल या नारियल तेल  
  • 1 विटामिन E कैप्सूल    
विज्ञापन

3 of 6
एक महीने में कम दिखने लगेगी चेहरे की झुर्रियां - फोटो : Adobe stock
विधि
 
इस पैक को इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए एक कटोरी में सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

4 of 6
एक महीने में कम दिखने लगेगी चेहरे की झुर्रियां - फोटो : Adobe stock
यह प्रक्रिया रोजाना रात को सोने से पहले करें। अगर आप इस नुस्खे को नियमित रूप से अपनाते हैं, तो एक महीने में आपकी त्वचा में फर्क दिखने लगेगा और झुर्रियां हल्की होने लगेंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
पैक के फायदे - फोटो : iStock
पैक के फायदे

इस पैक में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा की कई समस्याओं को हल करते हैं। जैसे कि शहद त्वचा को नमी देता है और झुर्रियों को कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैक के फायदे - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा त्वचा को टाइट और हाइड्रेटेड रखता है। बादाम या नारियल तेल त्वचा की लोच बढ़ाता है और उसे पोषण देता है।  विटामिन E एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें